फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highest Tax Payers 2024: टैक्स चुकने के मामले में भी ‘बादशाह’ रहे शाहरुख खान, जानिए हीरोइन कौन सी नंबर वन

Thu, 05 Sep 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- पूजा ददलानी
शाहरुख सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने के मामले में भी बादशाह बन गए हैं। साल 2024 में सबसे ज्यादा कर देने वाले लोगों की सूची में किंग खान का नाम सबसे ऊपर है। फॉर्च्यून इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के किंग ने इस साल मनोरंजन और खेल जगत के कई प्रमुख हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। पिछले साल उनकी तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, जिससे उन्होंने अच्छा राजस्व भी अर्जित किया। यही वजह है कि उन्होंने 92 करोड़ रुपये का भारी भरकम टैक्स अदा किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
विजय, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- विजय, सलमान खान
किंग खान के बाद तमिल सुपरस्टार विजय का नंबर है। उन्होंने 80 करोड़ रुपये का टैक्स अदा किया है। अभिनेता की पिछली फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। हाल ही में उनकी फिल्म गोट रिलीज हुई है। माना जा रहा है कि पहले दिन यह फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी। उनके बाद तीसरे पायदान पर फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान हैं। उन्होंने 75 करोड़ रुपये के टैक्स का भुगतान किया है। सलमान को पिछली बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। वह जल्द ही एआर मुरुगदास की फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम- अमिताभ बच्चन, अजय देवगन
टैक्स चुकाने वाली हस्तियों में चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं। उन्होंने 71 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाए हैं। बिग को बड़े पर्दे पर पिछली बार कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। वह जल्द ही रजनीकांत के साथ वेट्टैयन में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों की सूची में अजय देवगन छठे पायदान पर हैं। उनसे पहले विराट कोहली का नाम है। अजय ने 42 करोड़ रुपये का कर चुकाया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म औरों में कहा दम था बुरी तरह फ्लॉप रही। वह जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी है। 

4 of 6
रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम- रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन
फिल्म सितारों में इसके बाद रणबीर कपूर का नाम आता है। उन्होंने 36 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाए हैं। वह इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। रणबीर की पिछली फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने टिकट खिड़की पर 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक ऋतिक रोशन 28 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है। वह सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर हैं। ऋतिक को आखिरी बार फाइटर में देखा गया था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। वह जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म वॉर 2 में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा, करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम- कपिल शर्मा, करीना कपूर खान
वहीं, 10वें नबंर पर कॉमेडियन कपिल शर्मा हैं। उन्होंने 26 करोड़ रुपये के टैक्स का भुगतान किया है। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स पर अपना शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकर आए थे। इसका दूसरा सीजन भी जल्द ही आने वाला है। अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वालों में सबसे ऊपर करीना कपूर खान का नाम है। उन्होंने 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वहीं, सूची में वह 12वें स्थान पर हैं। फिल्म जाने जां के बाद करीना जल्द ही द बर्किंघम मर्डर्स में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम- कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ
अभिनेता शाहिद कपूर, अल्लू अर्जुन और मोहनलाल भी सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सितारों में शामिल हैं। तीनों ने 14 करोड़ रुपये अदा कर सूची में 13वां स्थान प्राप्त किया है। शाहिद जल्द ही फिल्म देवा में नजर आने वाले हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन पुप्षा 2 की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।  हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कियारा आडवाणी ने 12 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाए हैं और वह 15वें स्थान पर हैं। कियारा जल्द ही डॉन 3 और वॉर 2 में नजर आने वाली हैं। पंकज त्रिपाठी और कैटरीना कैफ ने 11-11 करोड़ रुपये चुकाए हैं। वहीं, आमिर खान ने 10 करोड़ रुपये का टैक्स दिया है। 
Sonu Sood: आंध्र प्रदेश बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सोनू सूद, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया अभिनेता का आभार
टॉप 10 टैक्स भुगतान करने वाले सितारों की सूची-
 
स्टार का नाम टैक्स का भुगतान
शाहरुख खान 92 करोड़ रुपये 
दलपति विजय 80 करोड़ रुपये 
सलमान खान 75 करोड़ रुपये 
अमिताभ बच्चन 71 करोड़ रुपये 
विराट कोहली  66 करोड़ रुपये 
अजय देवगन 42 करोड़ रुपये 
एमएस धोनी 38 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर 36 करोड़ रुपये 
सचिन तेंदुलकर 28 करोड़ रुपये 
ऋतिक रोशन 28 करोड़ रुपये 
कपिल शर्मा 26 करोड़ रुपये



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें