खिचड़ी 2
- फोटो : अमर उजाला
खिचड़ी 2
कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी 2' ने 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अनंग देसाई, सुप्रिया पाठक और राजीव मेहता जैसे सितारों से सजी यह फिल्म टिकट खिड़की पर संघर्ष करती नजर आ रही है। 13 साल बाद वापस लौटी 'खिचड़ी 2' को खास दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म ने बुधवार को छठे दिन अपने खाते में 36 लाख रुपये जोड़े थे। वहीं, गुरुवार सातवें दिन फिल्म ने महज 29 लाख की कमाई की है। यह फिल्म अबतक 4.46 करोड़ का कारोबार कर पाई है।