रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, बीते दिन अभिनेत्री एक निजी कारण से काफी चर्चाओं में रहीं। दरअसल, रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। साथ ही रश्मिका भी इस वीडियो से सन्न रह गईं और बकायदा बयान जारी कर अपना दुख साझा किया। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्हें अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो से संबंधित मामले की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से उनका सत्यापन किया जा रहा है।