फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग्स.. को लेकर दर्शक नाखुश, लेकिन फिल्म ने फिर भी बना डाले पहले दिन ही ये 4 बड़े रिकॉर्ड्स

Thu, 08 Nov 2018 07:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
thugs of hindostan

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आज (8 नवंबर) देशभर में रिलीज हो गई है। दर्शकों में अमिताभ और आमिर को एक साथ देखने का बहुत ही क्रेज था। लेकिन दर्शक और क्रिटिक्स के अनुसार फिल्म अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म को लेकर हर जगह निगेटिव रिव्यू आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म के ऑपनिंग डे पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी जो अब टूट चुकी है। लेकिन इस फिल्म से आमिर की इस फिल्म ने चार बड़े रिकॉर्ड अपनी झोली में शामिल कर लिए हैं...तो आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में...

विज्ञापन

2 of 5
thugs Of Hindostan

बताया जा रहा है कि ठग्स...सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 2 लाख एडवांस टिकट बुक हुए हैं। बता दें कि यह अब तक सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग बताई जा रही है। ठग्स ने इस मामले में सलमान की हिट फिल्म टाइगर जिंदा है और रणबीर की संजू का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। 

विज्ञापन

3 of 5
thugs of hindostan

आमिर और अमिताभ की इस फिल्म के नाम दूसरा रिकॉर्ड यह है कि फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। बात करें सलमान खान की फिल्म रेस 3 की तो उसके यह राइट्स 130 करोड़ रुपये में बिके थे। तीसरे रिकॉर्ड की बात करें तो यह फिल्म दुनियाभर की 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं, बाहुबली 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। 

4 of 5
thugs of hindostan

ठग्स... अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपये था। फिल्म यशराज बैनर के तले बनी है। आपको बता दें कि इससे पहले पद्मावत को सबसे महंगी हिंदी फिल्म का तमगा हासिल था। फिल्म पद्मावत का बजट 210 करोड़ रुपये था। हालांकि, 2.0 और बाहुबली 2 को दक्षिणी भाषा की फिल्म होने के नाते इससे अलग रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan

बताया जा रहा है कि फिल्म ठग्स...फर्स्ट डे और फर्स्ट वीकेंड के कलेक्शन का बड़ा रिकॉर्ड भी बना सकती है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि यह फिल्म ऑपनिंग डे पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। फिल्म के वीकेंड तक 200 करोड़ रुपये कमाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन जिस तरह फिल्म को लेकर निगेटिव व्यूज आ रहे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि लोगों को अमिताभ और आमिर की जोड़ी ज्यादा भाई नहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें