फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब धूम 4 में काम करने को लेकर रणबीर से किया गया सवाल, अभिनेता ने दिया था ये जवाब

Thu, 03 Oct 2024 11:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी पिछली फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद वह रामायण में नजर आने वाले हैं। चर्चा है कि वह धूम फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में भी नजर आने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी का एक अपना अलग दर्शक वर्ग है। धूम के तीनों भाग बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रहे हैं। वहीं, चौथे भाग से भी लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस फिल्म की हो रही लगातार चर्चाओं के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको रणबीर और धूम 4 से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
धूम 3 को पर्दे पर आए 11 साल हो गए हैं। इस फिल्म के बाद समय-समय पर धूम 4 को लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं हुईं। इस फिल्म में कभी शाहरुख खान के काम करने तो कभी अक्षय कुमार को कास्ट किए जाने के कयास लगे। साल 2023 आते-आते सोशल मीडिया पर चर्चा यह होने लगी कि फिल्म में रणबीर कपूर ग्रे शेड भूमिका में दिखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उस समय जब एक साक्षात्कार के दौरान रणबीर कपूर से धूम 4 में काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वह इस तरह की फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, "काश मैें आदित्य चोपड़ा होता तो आपके सवालों का जवाब दे पाता। धूम 4 या इस तरह की किसी फिल्म में काम करने में मुझे अच्छा लगेगा।" 

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उस बातचीत में उन्होंने आगे यह भी कहा था कि अभी उन्हें इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। इस बात को अब एक साल हो गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार रणबीर कपूर इस फिल्म का हिस्सा होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। अयान और रणबीर एक साथ वेक अप सिड, ये जवानी है दीवानी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने साझा की अपनी खूबसूरत तस्वीरें, प्रशंसक बोले- 'निक बहुत लकी हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें