फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: इन सितारों की फिल्मों ने पहले दिन की 100 करोड़ से अधिक की कमाई, प्रभास चार बार कर चुके हैं ये कारनामा

Thu, 03 Oct 2024 09:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा हाल ही में रिलीज हुई है। आरआरआर के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। सिनेमाघरों मे दस्तक देते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया। पहले दिन इस फिल्म ने 172 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आने लगी। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को मिल रही मिली जुली प्रतिक्रियाओं के बीच आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सबसे ज्यादा फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
प्रभास
प्रभास की गिनती भारत के सबसे बड़े सितारों में होती है। उनके प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में है। फैंस को प्रभास की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। यही वजह है कि जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो पहले दिन सिनेमाघरों के बाहर लोगों की लंबी कतारें नजर आती हैं। अपने फिल्मी करियर में प्रभास ने सबसे ज्यादा 100 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्में दी हैं। बाहुबली 2, साहो, आदिपुरुष और कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस ओपनिंग की थी।
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
जूनियर एनटीआर
इस सूची में जूनियर एनटीआर का नाम भी शामिल है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर का भी खूब दबदबा देखने को मिलता है। अभिनेता के फैंस में उनकी फिल्मों को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। हाल ही में देवरा पार्ट वन की रिलीज के बाद बड़ी संख्या में लोगों को सिनेमाघरों का रुख करते हुए देखा गया। जूनियर एनटीआर की अब तक दो फिल्में 100 करोड़ से ऊपर की ग्रॉस ओपनिंग कर चुकी हैं। इनमें आरआरआर के साथ देवरा का नाम भी शामिल है। 

4 of 5
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय
भारत के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में विजय का नाम भी शामिल किया जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। विजय जल्द ही अभिनय की दुनिया को अलविदा कहकर पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। उनकी दो फिल्मों 100 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग ले चुकी हैं। इनमें लियो और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी उनकी गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। उनकी फिल्म पठान ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई की थी। वहीं, उनकी जवान भी यह कारनामा कर चुकी है।
Govinda Revolver Accident: अस्पताल में गोविंदा से मिली मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, घटना के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें