फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब माधुरी की खूबसूरती में खोकर खुद को जला बैठे अजय देवगन, आज भी मौजूद है चेहरे पर निशान

Thu, 04 Apr 2024 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
शैतान के बाद अजय देवगन की फिल्म मैदान सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में वे फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका नया ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। अजय की इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको थ्रोबैक थर्सडे में अभिनेता से जुड़ा  एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने की अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ, कह डाली यह बड़ी बात
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। साल 2001 में वे माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार के' में नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन माधुरी को देखकर इस कदर खो गए थे कि अनजाने में उन्होंने खुद को ही सिगरेट से जला लिया था। इस बात का खुलासा अजय ने डबल धमाल के प्रमोशन के दौरान किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन, माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय ने बातचीत के दौरान बताया था कि फिल्म ये रास्ते हैं प्यार के फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन वे सभी के साथ बैठे थे। तभी वहां माधुरी आईं। वे इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि बात करते हुए उन्होंने गलती से सिगरेट उलटी अपने चेहरे पर लगा ली। 

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस इंटरव्यू के दौरान अजय ने अपने चेहरे की ओर इशारा करते हुए माधुरी से बताया था कि वह निशान आज भी मौजूद है। अजय की यह बात सुनकर माधुरी अपनी हंसी रोक नहीं सकी थीं। सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू का यह क्लिप भी खूब वायरल हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो मैदान के बाद अजय सिंघम अगेन में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे सितारे भी मौजूद हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना है। इसके अलावा अजय रेड 2, औरों में कहां दम था, दे दे प्यार दे 2 जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।
Teja Sajja: ‘जय हनुमान’ में हनुमान के किरदार पर क्या बोले तेजा सज्जा, शुरू की अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें