शाहिद कपूर, अमृता राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, पूरा मामला फिल्म इश्क विश्क की शूटिंग के दौरान का है। फिल्म के एक सीन में अमृता को शाहिद को थप्पड़ मारना था, लेकिन ऐसा करने से अभिनेत्री झिझक रही थी। ऐसा इसलिए था, क्योंकि सेट पर शाहिद की मां नीलिमा अजीम मौजूद थीं। जब अभिनेता की मां ने अमृता को नर्वस देखा तो उन्होंने उनका खूब हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सीन है और इसे उन्हें बखूबी निभाना चाहिए। फिर क्या था अभिनेत्री ने नीलिमा की बातें सुनकर शाहिद को करारा तमाचा जड़ दिया।