फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर के मिलने से पहले प्यार में कई बार धोखा खा चुकी थीं दीपिका, पहली बार में अभिनेता से कही थी ये खास बात

Mon, 13 Apr 2020 07:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिनेमा की बेहतरीन जोड़ियों में गिनी जाती है। न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी इस कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर भी खूब मस्ती करते हैं और फैंस भी दोनों की इस मस्ती को पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी?
विज्ञापन

2 of 6
ranveer singh and deepika padukone
दरअसल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी। दीपिका ने बताया था कि वो रणवीर सिंह के साथ सिर्फ एक केजुअल रिलेशनशिप चाहती थीं, क्योंकि उस वक्त वो कमिटमेंट देने से डरती थीं। जिसकी वजह थे कि इससे पहले दीपिका का कई बार दिल टूटा था और दीपिका फिर से अपना दिल नहीं दुखाना चाहती थीं।
विज्ञापन

3 of 6
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने कहा था, 'मैं 13 साल की उम्र से ही रिलेशनशिप्स में रही थी और कभी भी मैंने किसी के साथ केजुअल रिलेशनशिप नहीं रखा। ऐसे में जब मैं रणवीर से मिली तब तक मैं बहुत परेशान हो चुकी थी और रिश्तों से ऊब चुकी थी। मैं उस वक्त सिर्फ अकेली रहना चाहती थी क्योंकि मैं किसी को कमिटमेंट नहीं दे सकती थी।'

4 of 6
Ranveer Singh and Deepika padukone
रणवीर और दीपिका साल 2012 में मिले थे। दीपिका ने कहा था, '2012 में मेरे एक ब्रेकअप के बाद मेरी मुलाकात रणवीर से हुई थी, उसके बाद मैंने ठान ली थी कि अब किसी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं जाना है। मैं सिर्फ केजुअल रिलेशनशिप चाहती थी ताकि किसी के लिए कोई जवाबदेही न बने। मैंने रणवीर को कहा था कि हमारे बीच कुछ कनेक्शन है, मैं तुम्हें पसंद करती हूं लेकिन मैं कमिटमेंट नहीं दे सकती हूं। मैं अपनी हिसाब से जिंदगी जीना चाहूंगी।'
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के पहले एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था, 'हालांकि रणवीर के मेरी जिंदगी में आने के बाद, मुझे और कोई पसंद ही नहीं आया कभी। हालांकि मैं रणवीर से साथ भावुक नहीं हुई लेकिन धीरे धीरे चीजें बदलने लगीं। मुझे लगता है कि मैं रणवीर के लिए हमेशा से पक्की थी।' बता दें कि नवंबर 2018  में रणवीर-दीपिका ने पूरे सभी रिवाजों के साथ शादी की थी। हालांकि उनकी शादी में सिर्फ खास लोग शामिल हुए थे। वहीं अलग अलग रिसेप्शन में सभी दोस्तों और परिजनों को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil dev, romi dev, ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच दोनों सोशल मीडिया पर खूब मस्ती कर रहे हैं। एक तरफ जहां दीपिका कुछ न कुछ नया कर रही हैं तो वहीं रणवीर सिंह भरपूर नींद का आनंद ले रहे हैं। वहीं बात दोनों के फिल्मी करियर की करें तो एक बार फिर दोनों फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें