कुलजीत रंधावा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलजीत रंधावा
'कुमकुम', 'कुसुम', 'हिप हिप हुर्रे', 'रिश्ते', 'क्यों होता है प्यार', 'कम्बख्त इश्क' जैसे सुपरहिट धारावाहिकों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद खुद को मौत के मुंह में धकेल दिया। साल 2006 में 30 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुलजीत ज्यादातर प्रोड्यूसर एकता कपूर के धारावाहिकों में ही नजर आईं। एक्ट्रेस अपने ही फ्लैट में फंदे से लटकी पाई गईं थीं। पूछताछ में ये बातें सामने आई कि कुलजीत किसी लड़के से प्यार करती थीं लेकिन प्यार में धोखा मिलने के बाद एक्ट्रेस ने ये कदम उठा लिया।