फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bellbottom: अक्षय ने फिल्म ‘बेलबॉटम’ की अपनी फीस में से छोड़े 30 करोड़, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

Mon, 14 Jun 2021 02:22 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म निर्माता जैकी भगनानी का नाम हाल ही में एक मॉडल की तरफ से दर्ज एफआईआर में सामने आने के बाद उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ को लेकर फिर से हलचल तेज हुई है। फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज को लेकर अब भी किसी तरह की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है पर ट्रेड सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होना करीब करीब तय हो चुका है। लेकिन, हफ्ते की शुरूआत में फिल्म ‘बेलबॉटम’ की चर्चा सुबह सुबह होनी शुरू हुई अक्षय कुमार की फीस को लेकर। अफवाह इतनी जोर की उड़ी कि खुद फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी के पिता वाशू भगनानी को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। और, यही नहीं अक्षय कुमार को भी खुद से जुड़ी ये खबर जैसे ही पढ़ने को मिली, वह भी इस पर एक ट्वीट दागे बिना रह नहीं पाए। अक्षय कुमार की पिछले साल कोरोना संक्रमण काल के दौरान शूट हुई फिल्म ‘बेलबॉटम’ में उनके साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विवाद नंबर 1- रीमेक है कि नहीं
फिल्म ‘बेलबॉटम’ अपने पहले दिन से ही चर्चा में रही है। जब इस फिल्म का एलान हुआ था तो विवाद वहीं से शुरू हुआ। खबरें आईं कि ये फिल्म दक्षिण की एक ब्लॉकबस्टर का रीमेक है। अगले 15 दिन फिल्म के निर्माता लोगों को ये सफाई ही देते रहे कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ एक ओरीजनल स्क्रिप्ट है और इसका किसी साउथ की या हॉलीवुड फिल्म से कोई लेना देना नहीं। मामला तब जाकर ठंडा हुआ जब निर्माताओं ने ये कहा कि ये फिल्म एक ऐसी घटना पर आधारित है जिसमें एक विमान का अपहरण शामिल है।
विज्ञापन

2 of 6
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विवाद नंबर 2– विदेश में शूटिंग
फिल्म को देकर अगला विवाद इसकी शूटिंग लोकेशन को लेकर हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का पाठ पढ़ा रहे थे तो चुनाव से पहले उनका इंटरव्यू लेने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अपने निर्माताओं को इस बात के लिए राजी कर रहे थे कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग ग्लासगो फिल्म सिटी में कर ली जाए। वाशू भगनानी की एक फिल्म ‘कुली नंबर वन’ का सौदा उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो से कराया और पूरी फिल्म को लेकर वाशू लंदन के लिए उड़ लिए। लेकिन, फिल्म ‘कुली नंबर वन’ को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन

3 of 6
लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विवाद नंबर 3- रिलीज का प्लेटफॉर्म
अब, फिल्म ‘बेलबॉटम’ छह महीने से बनकर तैयार है। फिल्म की कॉस्ट ऑफ मनी लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म रिलीज ही नहीं हो सकी। उधर, ओटीटी पर वाशू की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ का जो हाल हुआ है, उससे हर ओटीटी वाला फूंक फूंककर कदम रख रहा है।  अक्षय कुमार का प्राइम वीडियो से पुराना नाता रहा है। उनकी पहली वेब सीरीज ‘द एंड’ भी इसी ओटीटी के लिए बननी है और उनकी फिल्म  ‘रामसेतु’ से भी प्राइम वीडियो बतौर निर्माता जुड़ चुका है लेकिन फिल्म ‘बेलबॉटम’ को लेकर बड़ा एलान करने से प्राइम वीडियो भी बच रहा है।

4 of 6
रामसेतु - फोटो : सोशल मीडिया
विवाद नंबर 4 – जैकी भगनानी पर रिपोर्ट
फिल्म ‘बेलबॉटम’ के प्राइम वीडियो पर रिलीज होने का एलान हो पाता उससे पहले ही इसके निर्माताओं में से एक जैकी भगनानी  मीटू के केस में फंस गए। उनके खिलाफ एक मॉडल ने पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज करा दिया है। फिल्म की रिलीज की तैयारियां बताते हैं कि इसी के बाद से ठंडे बस्ते में हैं और कोई भी पक्ष फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ नहीं कह रहा। इसके पहले फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके फिल्म के बारे में कुछ भी बिना उनकी अनुमति न लिखने की बात भी कही थी।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विवाद नंबर 5- बेलबॉटम की फीस
इस बीच सोमवार को ये बात सामने आई कि इस फिल्म को नुकसान से बचाने के लिए अक्षय कुमार ने अपनी फीस में 30 करोड़ रुपये की कमी कर दी है। पहले वाशू भगनानी ने सोशल मीडिया पर इस खबर को गलत बताया। फिर अक्षय कुमार ने भी कहा कि सुबह की शुरूआत ऐसी गलत खबर के साथ करना भी अजीब  है। अक्षय कुमार लगातार नई फिल्में साइन करते जा रहे हैं और उनकी पुरानी फिल्मों का स्टॉक बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बढ़ता जा रहा स्टॉक
अक्षय कुमार की इन दिनों पांच फिल्में ‘सूर्यवंशी’, ‘पृथ्वीराज’, ‘बेलबॉटम’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘अतरंगी रे’  पूरी होकर रिलीज की कतार में हैं और उनकी दो फिल्में ‘रामसेतु’, ‘रक्षाबंधन’  निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। उनकी एक फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर कुछ सामाजिक संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है। ये संगठन फिल्म का नाम सम्मानजनक करने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें