देशभर में लोग एक बार फिर से घरों में कैद हो गए हैं। मनोरंजन के लिए सिनेमाघर की जगह ओटीटी ने ले ली है। सिनेमाघरों के लिए बनी फिल्में भी अब ओटीटी पर रिलीज होने लगी हैं क्योंकि कोरोना काल में सिनेमाघरों का रुख करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में ओटीटी (OTT) पर सामग्री की भरमार है। कोरोना काल ने इतना तो जरूर तय कर दिया है कि कल को भले ही थिएटर खुल जाएं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म थिएटर का एक बड़ा विकल्प होकर रहेगा। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में, शोज और सीरीज लेकर आ रहे हैं। जिनमें सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe) से संजय कपूर की सुपरनैचुरल सीरीज द लास्ट ऑवर तक शामिल हैं। तो चलिए इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने जा रहा है आपको बताते हैं।