बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक और हैंडसम हीरो वरुण धवन आज 31 साल के हो गए हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। लेकिन आपको बता दें कि वरुण की यह पहली फिल्म नहीं थी। तो आइए जानते हैं आखिर कौन सी थी वरुण की पहली फिल्म...
विज्ञापन
2 of 10
Varun Dhawan
जाने-माने डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन बॉलीवुड में अबतक ग्यारह फिल्में कर चुके हैं और इस साल उनकी दो फिल्में सुई धागा और नवाबजादे रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन
3 of 10
varun dhawan salman khan
आपको यह भी बता दें कि पिछले साल 2017 में वरुण की फिल्म जुड़वा 2 रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। हाल ही में रिलीज हुई वरुण की फिल्म अक्टूबर भी अच्छा बिजनेस कर रही है।
4 of 10
varun dhawan
वरुण ने अबतक जितनी फिल्मोें में काम किया है उनकी एक्टिंग की तारीफ बॉलीवुड में चारों ओर हुई है। शायद ही आपको पता हो कि वरुण के बड़े भाई रोहित धवन एक डायरेक्टर हैं। रोहित ने फिल्म ढिशुम और देशी ब्वॉयज जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Varun Dhawan
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वरुण की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं बल्कि किंग खान की सुपरहिट फिल्म माय नेम इज खान थी।
विज्ञापन
6 of 10
Varun Dhawan
जी हां, आपको बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में वरुण धवन लीड रोल में नजर आए थे। लेकिन इससे पहले 2010 में आई फिल्म माय नेम इज खान में उन्होंने करण जौहर के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया था।
विज्ञापन
7 of 10
Varun Dhawan
बता दें कि फिल्म माय नेम इज खान की शूटिंग के दौरान वरुण सिर्फ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ही काम नहीं कर रहे थे बल्कि वह एक्टिंग की बारीकियों को सीख रहे थे।
8 of 10
sidharth malhotra
इस दौरान उनके साथ पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में लीड रोल कर रहे एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे और वह भी एक्टिंग की दुनिया को समझ रहे थे। बता दें कि दोनों को यह मौका फेमस फिल्ममेकर करण जौहर दे रहे थे।
9 of 10
Sidharth Malhotra
बता दें कि सिद्धार्थ एक मॉडल रहे चुके हैं और करण जौहर ने उनकी काबिलियत को देखते हुए फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम करने का मौका दिया था।
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल किया था। वहीं, इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहीं आलिया भट्ट भी लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आई थीं।