फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह है 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी, सुंदरता में नहीं मां से कम

Wed, 25 Apr 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Raveena Tondon
बॉलीवुड में 90 के दशक में फिल्म मोहरा से अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वालीं खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। लेकिन अब रवीना ही नहीं बल्कि उनकी बेटी भी दिखने में बिल्कुल अपनी मां जैसी है।
विज्ञापन

2 of 10
Raveena Tandon - फोटो : Instagram
एक समय तो ऐसा भी आया था जब एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और रवीना टंडन के चेहरे में फर्क करना मुश्किल होता था। लेकिन अब रवीना की बेटी भी इतनी खूबसूरत है कि उनमें और उनकी मां रवीना में खूबसूरती की तुलना करना कठिन हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 10
Raveena Tandon Daughter - फोटो : Instagram
बता दें कि रवीना टंडन ने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की। इस शादी से रवीना के चार बच्चे हैं जिनमें उनकी सबसे बड़ी बेटी राशा थडानी हैं जो अब बड़ी हो गई हैं। 
 

4 of 10
Rasha
राशा इस वक्त 13 साल की हो रही हैं और दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। फिलहाल राशा अपनी पढ़ाई में बिजी हैं। लेकिन उन्हें अकसर रवीना के साथ इंवेट और पार्टीज में भी देखा जाता है।13 मार्च को रवीना ने राशा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 
विज्ञापन

5 of 10
Rasha
राशा अभी अपना पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही लगा रही हैं और अभी ऐसी कोई खबर नहीं है कि वह बॉलीवुड में कदम रखेंगी या नहीं। लेकिन उनकी यह खूबसूरती उन्हें जरूर बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस उतरने का मौका देगी। 
विज्ञापन

6 of 10
Raveena Tandon Daughter - फोटो : Instagram
बात करें मस्त-मस्त गर्ल रवीना की तो उन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें मोहरा और दिलजले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
रवीना टंडन
रवीना को फिल्म मोहरा में गाने टिप-टिप बरसा पानी और तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद से रवीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

8 of 10
Raveena And Ajay
एक समय ऐसा भी आया था जब रवीना का नाम अक्षय कुमार से जोड़ा जा रहा था। लेकिन अक्षय से ब्रेकअप के बाद रवीना डिप्रेशन का शिकार हो गयींं थीं।

9 of 10
Raveena And Anil
आपको बता दें कि फिल्म दिलजले में रवीना ने अजय देवगन के साथ काम किया था। जिसके बाद से वह उनकी दीवानी हो गई थीं। फिर सुपरहिट एक्टर गोविंदा के साथ रवीना ने फिल्म दूल्हे राजा, आंटी नंबर वन, परदेसी बाबू जैसी सुपरहिट फिल्मे दीं। इसके बाद साल 2004 में रवीना ने अनिल से शादी कर ली। 
विज्ञापन

10 of 10
Raveena Tondon
रवीना टंडन के आज चार बच्चे हैं जिसमें तीन बेटियां और एक बेटा भी है। रवीना अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन पार्टीज और इवेंट में वह अकसर नजर आती रहती हैं। इतना ही नहीं रवीना को रियलिटी शोज में भी बतौर गेस्ट देखा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें