फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के साथ काम करके इस एक्ट्रेस को लगा अजीब, ऐसा दिया इशारा

Sun, 05 Nov 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
कंगना
अपने अड़ियल और मुंहफट रवैये के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत। एक्टर्स के साथ अफेयर से लेकर विवादास्पद बयान देने को लेकर भी अक्सर वह कॉन्ट्रोवर्सी में रहती हैं। इस बार एक एक्ट्रेस ने उनके बारे में ऐसी बात बताई है, जिसे शायद जानकर कंगना के फैंस को अच्छा न लगे।
पढ़ें: शूटिंग के दौरान घायल हुई कंगना, दीपिका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड से लगी नाक पर तलवार
विज्ञापन

2 of 4
सेलिना जेटली
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपनी एक पुरानी फिल्म 'शाका लाका बूम बूम' का पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। फिल्म के एक्टर्स और इससे जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए सेलिना ने फिल्म के टीवी प्रीमियर के बारे में भी बात की है। लेकिन इसी बहाने उन्होंने कंगना पर भी हमला बोल दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
Shaka Laka Boom Boom
सेलिना ने पोस्ट में लिखा कि फिल्म 'शाका लाका बूम बूम' में उन्होंने कंगना रनौत के साथ पहली बार काम किया था। इसके फौरन बाद उन्होंने कहा कंगना के साथ काम करने का उनका अनुभव अजीब था। उन्होंने कंगना के नाम के बाद #bizzare experience हैशटैग का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

4 of 4
Kangana Ranaut
गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने ऋतक रौशन पर हमले किये। इसके अलावा उन्होंने करण जौहर समेत कई फिल्मी हस्तियों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इन सबकी वजह से कंगना ने खूब सुर्खियां बटोरीं। मामला फिलहाल शांत है। ऐसे में कंगना पर ताजा हमला बोलकर सेलिना खुद लाइमलाइट में तो नहीं आना चाहतीं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें