फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के अलाउद्दीन खिलजी ने पहली बार उठाया ऐसा कदम, याद करेगा 'साउथ'

Sun, 05 Nov 2017 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
साल 2017 की मोस्टअवेटेड फिल्म 'पद्मावती' से अपने फैंस को एक बार फिर दीवाना बना देने वाले रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ नजर आ सकते हैं। रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम करने जा रहे रणवीर की ये फिल्म अगले साल क्रिसमस में आ सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
ये पहला मौका होगा जब रणवीर सिंह किसी साउथ फिल्म की रीमेक पर काम करेंगे। ये महज इत्तेफाक है या फिर रणवीर का क्रिसमस प्रेम कि उनके करियर की बड़ी फिल्में इसी वक्त बॉक्सऑफिस पर धूम मचाने आती है।
विज्ञापन

3 of 5
2015 क्रिसमस के दौरान रिलीज हुई 'बाजीराव मस्तानी' के डॉयलॉग्स जहां आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं तो 2016 की क्रिसमस में रणवीर ने जिंदगी का हर पल 'बेफिक्रे' की तरह जिया। इस साल 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

4 of 5
बड़े बजट की ये फिल्म एक्शन जॉनर की होगी। फिल्म साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'टेम्पर' की रीमेक होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह न सिर्फ बतौर लीड एक्टर होंगे, बल्कि प्रोड्यूसर भी होंगे। प्रोजेक्ट में कटरीना कैफ की भी जुड़ने की खबरें हैं, हालांकि इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले ये जोड़ी एक विज्ञापन फिल्म शूट कर चुकी हैं। फिलहाल, रणवीर पद्मावती में बिजी हैं। दूसरी ओर रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। गोलमाल अगेन ने 13 दिन में 175 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 252 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें