भारत में सिनेमा को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखने को मिलता है। यही वजह है कि यहां हिंदी सिनेमा के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों की भी काफी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड के बाद देश में टॉलीवुड का अच्छा खासा कारोबार है। टॉलीवुड यानी साउथ की फिल्में आज कल ना सिर्फ अपने क्षेत्र में लोकप्रिय है, बल्कि हिंदी सिनेमा प्रेमी भी इसे काफी पसंद करने लगे हैं। इसलिए आज कल बॉलीवुड में साउथ की इन फिल्मों के रीमेक का चलन बढ़ गया है।
साउथ फिल्मों के कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके प्रशंसकों की संख्या किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, समांथा अक्केनेनी, अनुष्का शेट्टी जैसे टॉलीवुड स्टार अब हर किसी की पसंद बनते जा रहे हैं। यह वजह है कि अब बॉलीवुड फिल्म मेकर्स भी इन कलाकारों को हिंदी फिल्मों में रोल ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, साउथ के इन सुपरस्टार ने एक भी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने ठुकराया बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर-