फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजेक्शन: हिंदी फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुके हैं साउथ के ये सुपरस्टार्स, इस एक्टर को ऑफर हुई थी 'बजरंगी भाईजान'

Thu, 16 Sep 2021 06:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ के सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में सिनेमा को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखने को मिलता है। यही वजह है कि यहां हिंदी सिनेमा के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों की भी काफी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड के बाद देश में टॉलीवुड का अच्छा खासा कारोबार है। टॉलीवुड यानी साउथ की फिल्में आज कल ना सिर्फ अपने क्षेत्र में लोकप्रिय है, बल्कि हिंदी सिनेमा प्रेमी भी इसे काफी पसंद करने लगे हैं। इसलिए आज कल बॉलीवुड में साउथ की इन फिल्मों के रीमेक का चलन बढ़ गया है। 

साउथ फिल्मों के कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके प्रशंसकों की संख्या किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, समांथा अक्केनेनी, अनुष्का शेट्टी जैसे टॉलीवुड स्टार अब हर किसी की पसंद बनते जा रहे हैं। यह वजह है कि अब बॉलीवुड फिल्म मेकर्स भी इन कलाकारों को हिंदी फिल्मों में रोल ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, साउथ के इन सुपरस्टार ने एक भी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने ठुकराया बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर- 

विज्ञापन

2 of 6
अल्लू अर्जुन  - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन 

टॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक अल्लू अर्जुन प्रशंसकों के मामले में किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। साउथ के अलावा अल्लू की फिल्मों को देश भर में पसंद किया जाता है। इसके बावजूद उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू करने की नहीं सोची है। दरअसल, अल्लू अर्जुन को फिल्म बजरंगी भाईजान और 83 ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने दोनों ही फिल्मों को करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन

3 of 6
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के प्रशंसकों की सूची काफी लंबी है। महेश बाबू की कई फिल्मों को हिंदी में डब किया गया है। जबकि, कई के रीमेक भी बनाए गए हैं। हालांकि, इतनी फैन फॉलोइंग के बाद भी उन्होंने में कभी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है। बता दें कि महेश बाबू ने कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए हैं।

4 of 6
यश - फोटो : सोशल मीडिया

यश

अल्लू अर्जुन और महेश बाबू के अलावा केजीएफ के अभिनेता यश भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना- माना नाम है। अभिनेता यश को भी बॉलीवुड की फिल्म लाल कप्तान ऑफर की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।  

 

विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शेट्टी  - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शेट्टी 

सुपरहिट फिल्म बाहुबली में देवसेना का रोल निभाने वालीं अनुष्का शेट्टी ने भी अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें साल 2011 में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम ऑफर की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके अलावा अभिनेत्री कई प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समांथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

समांथा प्रभु

हाल ही में वेब सीरीज फैमिली मैन 2 में राजी के किरदार नजर आईं समांथा अक्केनेनी अभी तक बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि, इस सीरीज बाद से ही उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन, उन्होंने अभी तक किसी भी प्रोजेक्ट को हां नहीं कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें