फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: कमबैक को तैयार हैं लंबे वक्त से गुमनाम ये सितारे, क्या इस बार चला पाएंगे जादू?

Wed, 19 Apr 2023 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में तमाम लोग आते हैं, स्ट्रगल करते हैं और काम पाते हैं। कुछ अपने किए काम से पहचान बनाकर पैर जमा लेते हैं, तो कुछ अपना जादू चलाने में नाकाम रहते हैं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। वर्ष 2000 में भी ऐसे कई स्टार्स ने बॉलीवुड में एंट्री ली। कुछ तो अच्छे-खासे फिल्मी परिवार से होने के बाद भी नहीं चल पाए और अचानक गायब हो गए। हालांकि, गायब हो चुके वही सितारे अब एक बार फिर कमबैक करने जा रहे हैं। कौन से हैं  वो स्टार्स आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान
बॉलीवुड के हैंडसम हंक फरदीन खान की आखिरी फिल्म साल 2010 में आई 'दूल्हा मिल गया' थी। फरदीन 13 साल बाद जल्द ही 'विस्फोट' फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की आगामी वेब सीरीज 'हीरामंडी' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया
जायद खान 
जायद खान ने वर्ष 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वर्ष 2015 में आई फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' उनकी आखिरी फिल्म थी। इतने लंबे वक्त से जायद पर्दे से दूर ही हैं। मगर अब जल्द ही वह फिल्म ' देसी मैजिक' और 'ब्लैक शीप' फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

4 of 6
हरमन बवेजा - फोटो : सोशल मीडिया
हरमन बवेजा
हरमन बवेजा ने वर्ष 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050'  से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन, ऋतिक रोशन के डुप्लीकेट का टैग लगने की वजह से चार फिल्मों के बाद ही उनके करियर पर फुल स्टॉप लग गया था। हरमन जल्द ही 'पतंग' और 'रनवे 2' फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
शाइनी आहूजा
शाइनी आहूजा ने साल 2005 में 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'गैंगस्टर' 'वो लम्हे', 'लाइफ इन ए...मेट्रो' और 'भूल भुलैया' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर अच्छे स्टार बन गए थे, लेकिन साल 2009 में लगे रेप केस ने उन्हें हीरो से जीरो बना दिया। शाइनी आहूजा भी जल्द ही 'ब्लैक गोल्ड' फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उदय चोपड़ा - फोटो : Social media
उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा ने फिल्म ‘मोहब्बतें’से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी उनका एक्टिंग करियर नहीं जम पाया। वह केवल धूम सीरीज की फिल्मों में ही दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज की आगामी फिल्म 'धूम 4' में उदय चोपड़ा भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें