फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: शुरुआत में सलमान को भाई कहती थीं पूजा हेगड़े, दबंग खान की होती थी यह प्रतिक्रिया

Wed, 19 Apr 2023 11:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान और पूजा हेगड़े इस वक्त पूरी जी-जान से फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान ये सितारे फिल्म के बारे में तो बात कर ही रहे हैं, साथ ही कई अन्य दिलचस्प बातें भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े ने बताया कि जब वह और सलमान खान पहली बार मिले तो एक्ट्रेस उन्हें भाई कहकर बुला रही थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : social media
बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पूजा हेगड़े ने कहा कि शुरुआत में वह सलमान खान को भाई कहकर पुकारती थीं। एक्ट्रेस ने बताया, 'शुरुआत में जब मैं उनसे मिली, मैंने उन्हें भाई कहा। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर कोई उन्हें भाई ही कहकर पुकारता है। उन्हें भाई कहना बहुत ही नेचुरल सी बात लगती है, क्योंकि सारी दुनिया उन्हें भाई ही कहती है। फिल्म में भी हर कोई उन्हें भाईजान कहता है। इसलिए, मैंने भी यह बोलना शुरू किया।'
विज्ञापन

3 of 5
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े ने आगे कहा, 'फिल्म में भी ऐसा दिखाया गया है कि शुरुआत में मैं उन्हें भाई कहती हूं। मेरा किरदार उन्हें भाई कहना नहीं चाहता, लेकिन बार-बार वह यही गलती करती है। लोगों को यह अंदाज अच्छा लगा और यह काफी फनी है। इसे कॉमिक अंदाज में लिया गया है।'
The Boogeyman: हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द बूगीमैन' का नया ट्रेलर-पोस्टर आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

4 of 5
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूजा हेगड़े से जब पूछा गया कि भाई बुलाए जाने पर सलमान खान की क्या प्रतिक्रिया होती थी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'उन्होंने कहा कि मैं उन्हें सलमान भी बुला सकती हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती थी। एक बार तो ऐसा हुआ कि मैंने उन्हें सलमान सर कहा, लेकिन इसके बाद उन्होंने मुझे मैम कहना शुरू कर दिया। मैंने उनसे ऐसा नहीं करने की गुजारिश की। इसके बाद तय हुआ कि मैं उन्हें एसके कहूंगी और अब मैं उन्हें एसके कहकर ही बुलाती हूं।'
Adipurush: ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा 'आदिपुरुष' का प्रीमियर, विदेशों में गूंजेगी भगवान श्रीराम की गाथा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में सलमान और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री जबर्दस्त नजर आई। अब पहली बार बड़े पर्दे पर दोनों को साथ देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम जैसे तमाम सितारे भी अहम रोल में हैं।
Salman Khan: फटे हुए जूते क्यों पहनते हैं सलमान खान? पलक तिवारी और जस्सी गिल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें