फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में पिता की तरह सफल नहीं हो सके बॉलीवुड स्टार के ये बेटे

Tue, 06 Apr 2021 04:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिता की तरह सफल नहीं हो सके ये स्टार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में जहां एक तरफ स्ट्रगलर्स अपने दम पर कुछ बनने की कोशिश करते हैं। वहीं, मशूहर अभिनेताओं के बच्चे भी यहां भाग्य आजमाते हैं। वैसे सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में काफी नाम कमाया, लेकिन उनके बेटे-बेटियां बॉलीवुड में फेल रहे। कहने को उन्हें कई मौके मिले, लेकिन माता-पिता के स्टारडम के सामने उन्होंने हथियार डाल दिए और उनका करियर असफलता के साथ ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
फिरोज खान-फरदीन खान - फोटो : social media
फरदीन खान
फरदीन मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। फिरोज ने एक से एक हिट फिल्में दीं, इनमें कुर्बानी, यलगार और गीता मेरा नाम जैसी फिल्में शामिल हैं। फरदीन को स्टारकिड होने का फायदा उन्हें भी मिला। उनके पिता ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च किया। हालांकि फरदीन को वो कामयाबी नहीं मिल पाई। फरदीन खान ने 90 के दशक में फिल्म 'प्रेम अगन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं, जिनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कादर खान सरफराज खान
सरफराज खान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायलॉग राइटर कादर खान के बेटे सरफराज खान ऐसे ही स्टार किड्स में से एक हैं। पिता मशहूर एक्टर थे और घर में एक्टिंग का माहौल था। बचपन में जब वो टीवी देखते उनका मन करता वो भी एक्टिंग करें। उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन एक सुपरस्टार के बेटे होने के बाद भी बड़े पर्दे पर नाम नहीं कमा सके। सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्में में काम किया, लेकिन एक हीरो के तौर पर सफलता हासिल करने की कोशिश उनकी आज भी जारी है।

4 of 5
सिकंदर खेर, अनुपम खेर - फोटो : instagram: sikandarkher
सिकंदर खेर
अभिनेता अनुपम खेर आज भी अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। उनका स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। आखिरी बार वह फिल्म वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड में दिखाई दिए थे। उनके बेटे सिकंदर खेर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। आलम यह है दर्शक उनकी एक फिल्म का नाम भी बिना सोचे नहीं बता सकते हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2008 में आई वुडस्टॉक विला थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahaakshay chakraborty and mithun - फोटो : social media
महाक्षय चक्रवर्ती
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और डांसर मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्मों में अपने अंदाज से जाने जाते हैं। मिथुन को असल पहचान 80 के दौर में मिली थी। उन्हें एक अच्छे डांसर की तरह भी देखा जाता है, लेकिन मिथुन के बेटे महाक्षय का फिल्मी करियर अभी तक मुकाम हासिल नहीं कर पाया। महाक्षय को दर्शक फिल्म हॉन्टेड से जानते हैं इसके बाद उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं जो याद करने लायक हो। वहीं, मिथुन का स्टारडम आज भी कायम है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें