फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं टीवी की ये चर्चित हसीनाएं, बड़े-बड़े नाम हैं शामिल

Wed, 05 Apr 2023 02:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
टीवी के चर्चित सितारे अक्सर बड़े पर्दे का रुख करते हैं। ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में काम करने के नाम पर इन टीवी स्टार्स की आखिरी या इकलौती मंजिल सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही नहीं होती हैं। कई स्टार्स साउथ इंडस्ट्री का भी रुख करते हैं। आज हम आपको टीवी की दुनिया की ऐसी ही कुछ चर्चित एक्ट्रेस से मिलवाएंगे, जिन्होंने साउथ सिनेमा में अपना झंडा बुलंद किया है। आइए जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 6
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनीता हसनंदानी
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार अनिता हसनंदानी साउथ इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। बता दें कि अनीता ने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है।  हालांकि सबसे ज्यादा पहचान उन्हें ‘काव्यांजलि’ में अंजलि नंदा का रोल प्ले करके मिली। उन्होंने शो 'कभी सौतन कभी सहेली' से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी के अलावा अनीता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया
सुरवीन चावला
सुरवीन, टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं सुरवीन साउथ में भी अपना नाम कर चुकी हैं। सुरवीन ने टीवी शो 'कहीं तो होगा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में अपनी पहली फिल्म ‘परमीश पानवाला’ की थी।

4 of 6
शिल्पा आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा आनंद
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा आनंद ने टीवी शो ‘दिल मिल गए’ से अपनी पहचान बनाई। हालांकि शिल्पा ने साल 2003 में आई तेलुगु फिल्म ‘विष्णु’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘सर्वभूमा’ में काम किया और फिर इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘इकरार बाय चांस’ से बॉलीवुड में एंट्री की। हालांकि साल 2007 में उन्होंने टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ में काम किया, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
Varun Dhawan : पहले गिगी हदीद के संग किस की चर्चा, अब 'सिटाडेल' प्रीमियर पर रेखा और वरुण ने दिए जमकर पोज
विज्ञापन

5 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी
शो ‘क्यूंकी सास भी बहू थी’ से अपना करियर शुरू करने वाली हंसिका मोटवानी 'देश में निकला होगा चांद’ और ‘हम 2 हैं न’ जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं। जब वह सीरियल ‘शका लका बूम बूम’ में काम कर रही थीं, तो उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘हवा’ में पहला ब्रेक मिला था। हालांकि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया। हंसिका को वहां सफलता मिली। एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म ‘देसमुदुरु’ में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर बॉलीवुड पर कसा तंज, कहा- बड़े बजट की फिल्में क्यों हो रहीं फ्लॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
अविका गौर 
'बालिका वधू’ फेम अविका गौर भी साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम कर चुकी हैं। टीवी शो में छोटी सी दिखने वाली अविका ने तेलुगु फिल्म ‘उय्यला जम्पला’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगु की तीन और फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अविका ने कन्नड फिल्म ‘केयर ऑफ फुटपाथ 2’ में भी काम किया।
Sushmita Sen: क्या फिर एक हो गए सुष्मिता और रोहमन शॉल? एक्स बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाती नजर आईं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें