फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडसम होने के बाद भी बॉलीवुड में नहीं चला इन एक्टर्स का सिक्का, बाद में मजबूरी में करने लगे साइड रोल

Sat, 07 Nov 2020 06:42 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डिनो मोरिया, फरदीन खान, जायद खान - फोटो : फाइल
फिल्मों में किसी भी कलाकार के सफल होने की गारंटी कोई नहीं ले सकता। फिर आप किसी फिल्मी हस्ती की औलाद हों, रिश्तेदार हों, कितने भी खूबसूरत दिखते हों या फिर आपके सिक्स पैक एब्स हों। अगर दर्शकों ने आपको खारिज कर दिया तो फिर कोई भी आपको फिल्म में लेने से पहले सौ बार सोचेगा। आज आपको ऐसे ही छह हीरों के बारे में बताते हैं जो हैंडसम होने के बाद भी बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं जमा पाए...और साइड रोल तक ही सीमित रह गए।
विज्ञापन

2 of 7
डीनो मोरिया - फोटो : फाइल
इस लिस्ट में पहला नाम है डीनो मोरिया का। उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 2002 में सुपरहिट फिल्म 'राज' में नजर आए। इसके बाद डीनो ने कई और फिल्मों में काम किया लेकिन 'राज' जैसा कमाल नहीं हुआ। फिर वह फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आने लगे। हाल ही में डीनो वेब सीरीज होस्टेज में नजर आए थे। डीनो उस समय अपने लुक्स की वजह से मशहूर थे।
विज्ञापन

3 of 7
विवेक ओबेरॉय - फोटो : फाइल
लिस्ट में अगला नाम है विवेक ओबेरॉय का। साल 2002 में रिलीज हुई अपनी पहली ही फिल्म 'कंपनी' में विवेक ने दमदार किरदार निभाया था। लोगों का मनाना था कि वो जल्द ही सुपर स्टार बनेंगे। 'दम' और 'ओंकारा' जैसी फिल्मों में विवेक के काम को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन सलमान खान से विवाद के बाद उनके करियर को बड़ा झटका लगा। इसके बाद उन्हें अच्छे रोल मिलना बंद हो गए। विवेक एक अच्छा कलाकार होते हुए भी अपना सिक्का नहीं जमा सके।

4 of 7
जुगल हंसराज - फोटो : फाइल
जुगल हंसराज ने तो अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। 1983 में आई फिल्म 'मासूम' में उन्होंने जो किरदार निभाया, उसकी आज भी तारीफ होती है। इसके बाद जब हंसराज युवा हुए तो उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' में भी काम किया। लेकिन हैंडसम होने के बाद भी जुगल हंसराज का जादू नहीं चल सका और वह फिर कुछ फिल्मों तक सीमित रह गए। आखिरी बार वह साल 2016 में फिल्म 'कहानी 2' में नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
राहुल रॉय
90 के दशक के हैंडसम ब्वॉय राहुल रॉय पहली ही फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड में छा गए थे लेकिन वक्त ने ऐसी पलटी मारी कि फिर उनके हाथ कभी 'आशिकी' जैसी सफलता नहीं लगी। वह धीरे-धीरे फिल्मों से दूर होते चले गए और फिर कुछ वक्त के लिए अचानक गायब हो गए। उन्होंने कुछ साल पहले फिर से फिल्मों में वापसी की लेकिन दर्शकों उन पर कुछ ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

6 of 7
फरदीन खान - फोटो : फाइल फोटो
साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अग्न' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन खान एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। साल 2000 में वह फिल्म 'जंगल' में नजर आए थे। साल 1998 से 2010 तक कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें कोई खास सफलता नहीं। उन्हें आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। बता दें कि फरदीन ड्रग्स के एक मामले में जेल की हवा भी खा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जायद खान - फोटो : फाइल
अभिनेता संजय खान के बेटे जायद खान ने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म 'मैं हू ना' में शाहरुख खान के छोटे भाई का किरदार भी निभाया था। लेकिन जायद कोई खास कमाल नहीं कर पाए और कुछ ही फिल्मों तक सिमट कर रह गए।

नकुल मेहता और जानकी ने दी फैंस को 'गुड न्यूज', अभिनेता ने वीडियो साझा कर जाहिर किया प्यार

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें