बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। परिवार में नए सदस्य के आने से सैफ अली खान बेहद खुश हैं। इस बीच करीना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना समाज की उस बुरी सोच को उजागर कर रही हैं जो महिलाओं के खिलाफ जहर उगलती आई है।