बॉलीवुड के सेलेब्स महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं और सभी स्टार्स के पास सिर्फ एक नहीं बल्कि कई शानदार गाड़ियां कलेक्शन में होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सेलेब्स ने सबसे पहली गाड़ी कौन सी खरीदी होगी। जी हां, जैसे महानायक जो आज महंगी गाड़ी से चलते हैं उन्होंने सबसे पहली गाड़ी कौन सी ली होगी। या सलमान खान और शाहरुख खान ने सबसे पहले कौन सी कार खरीदी होगी। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बड़े-बड़े स्टार्स ने सबसे पहली कौन सी गाड़ी खरीदी थी। आपको जानकर हैरान होगी कि आज जगुआर और रेंज रोवर से चलने वाले सितारें एक समय में एकदम साधारण गाड़ियों से चला करते थे। सिर्फ यही एक सुपरस्टार ने तो वैन खरीदी थी। जी हां, जिस वैन को स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उसे एक सुपरस्टार ने सबसे पहले खरीदा था और चलाया भी था। तो चलिए आपको बताते हैं इस लिस्ट में किन सितारों का नाम शामिल हैं और उन्होंने सबसे पहले कौन की कार खरीदी थी।