आज के दौर में मानसिक तनाव और परेशानी के कारण लोग कई तरह की बीमारी या समस्या का शिकार बन जाते हैं। लोगों में यूं तो कई तरह के मानसिक विकार पाएं जाते हैं, लेकिन ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर (ओसीडी) एक आम मनोवैज्ञानिक समस्या है। इसमें लोग एक ही काम को बार-बार दोहराते हैं और जब तक वह काम पूरा ना हो जाए तब तक उन्हें चैन नहीं आता। इस डिसऑर्डर के चलते लोगों को एक ही काम को बार-बार करने की आदत होती है, जैसे- हाथ धोना, चीजों को गिनना, किसी चीज को बार-बार चेक करना आदि। हमारे आसपास ऐसे कई लोग होंगे जो किसी ना किसी तरह के ओसीडी का शिकार होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड सितारे भी इस समस्या से ग्रसित हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
धूल मिट्टी बर्दाशत नहीं कर पाती विद्या
विद्या बालन को सफाई करना बहुत पसंद हैं, फिर चाहे उनका घर हो या वैनिटी वैन, विद्या को हर जगह साफ सुथरी चाहिए। अगर उन्हें अपने आस-पास या घर में जरा-सी भी धूल दिख जाए तो वह तुरंत उसे साफ करने में लग जाती हैं। इतना ही नहीं, विद्या को घर में किसी का चप्पल पहनकर घूमना भी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता।