थैंक यू फॉर कमिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थैंक यू फॉर कमिंग (6 अक्तूबर 2023)
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने एकता कपूर के साथ मिलकर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का निर्माण किया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी तीस साल की एक महिला हैं, जो अराजकता से भरी जिंदगी से जूझ रही है। यह फिल्म प्यार, दोस्ती और सेक्स के विषयों को आगे बढ़ाने के तरीके पेश करती है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगिकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा की मुख्य भूमिकाएं हैं तो वहीं अनिल कपूर फिल्म में एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे।