बॉलीवुड में फिल्में तो खूब मसालेदार बनती हैं लेकिन सेट के पीछे भी कई बार ऐसी कहानियां होती हैं जो किसी फिल्मी कहानी की तरह बेहद दिलचस्प होती हैं। पिछले काफी समय से चैट शो के जरिए ये सितारे पर्दे के पीछे के कुछ ऐसे ही किस्सों को साझा करते हैं। 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन की जिंदगी से भी जुड़ा एक किस्सा ऐसा है जो उन्होंने दर्शकों के साथ साझा किया था। रवीना टंडन ने वो किस्सा बताया था जब फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह की हरकत देखकर वो परेशान हो गईं थीं और उन्होंने रणवीर को सेट से बाहर निकलवा दिया था। इस बारे में रणवीर ने भी बताया था कि रवीना ने उनके साथ ऐसा क्यों किया था। ये बात है फिल्म 'मोहरा' की जिसमें रवीना टंडन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' जबरदस्त हिट हुआ था।