फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी इन अभिनेताओं की शक्ल देखकर काम देने से कर देते थे मना, आज इनकी दुनिया है दीवानी

Fri, 08 Jan 2021 09:18 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में सितारों के अंदर एक्टिंग का हुनर होना तो जरूरी है ही साथ ही अगर उनकी शक्ल सूरत सुंदर हो तो फिर फिल्मों में काम मिलना आसान हो जाता है। किसी जमाने में स्टार्स को एक्टिंग आना ही काफी होता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ ऑडियंस का टेस्ट भी बदला। फैंस ने हैवी वेट और खराब शक्ल वाले स्टार्स के धीरे धीरे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। ये ही वजह थी कि बॉलीवुड के कई सितारे शुरूआती दौर में अपनी शक्ल को लेकर रिजेक्टर कर दिए गए। हालांकि आज वही सितारे बॉलीवुड पर राज करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गोविंदा और दिव्या भारती
गोविंदा

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा अब फिल्मों में भले ना चल पा रहे हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सिर्फ वो ही पर्दे पर छाए हुए थे। ऐसे में इस बात का यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि गोविंदा को भी रिजेक्ट किया गया था।शुरूआती दौर में गोविंदा जरूरत से ज्यादा यंग दिखा करते थे इसके चलते उन्हें कई बार फिल्मों में काम नहीं मिलता था। हालांकि वक्त बदला और आज गोविंदा का नाम पूरी दुनिया जानती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
धनुष - फोटो : ट्विटर
धनुष

रांझणा से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले धनुष को भी फिल्मों से रिजेक्ट कर दिया जाता था। दरअसल धनुष की शक्ल एक हीरो के मापदंडो पर खरी नहीं उतरती हैं। हालांकि अपने एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई और आज वो साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं।

4 of 7
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अजय देवगन

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन को भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। दरअसल अजय का स्किन कॉम्पलेक्शन काफी डार्क था जिसकी वजह से शुरूआती दौर में उन्हें फिल्में नहीं मिलती थीं। हालांकि आज अजय अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जीशान कादरी और नवाजुद्दीन - फोटो : फाइल
नवाजुद्दीन सिद्दिकी

बॉलीवुड में अपनी अमीट छाप खुद बनाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के चेहरे को देखकर कोई जल्दी से सिलेक्ट नहीं करता था। उनके पहली बार फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में एक चोर के किरदार में देखा गया था, लेकिन नवाजुद्दीन की एक्टिंग ने साबित कर दिया कि हुनर का कोई रंग नहीं होता।
विज्ञापन

6 of 7
इरफान खान - फोटो : Instagram
इरफान खान

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने पान सिंह तोमर, द लंच बॉक्स, पीकू जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। हालांकि करियर के शुरूआती दौर में उन्हें भी अपने लुक्स के कारण रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, लेकिन समय का पहिया घूमा और इरफान लोगों के आंखों का नूर बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक का नाम इस लिस्ट में देखकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन बिग बी को भी अपने लुक्स की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। दरअसल, अमिताभ को उनकी लंबाई की वजह से फिल्में नहीं मिला करती थी और उन्होंने बॉलीवुड में शोहरत हासिल करने के लिए आठ साल तक संघर्ष किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें