फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेव पार्टी: ड्रग्स के साथ पार्टी कर बुरे फंसे थे ये सितारे, जब पुलिस ने पकड़ा तो फैंस रह गए हैरान

Sun, 03 Oct 2021 11:52 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अपूर्व अग्निहोत्री, जिया मानेक, साक्षी खन्ना - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत में पार्टी सितारों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। जन्मदिन हो या फिल्मों का प्रमोशन, या फिर कोई भी छोटी सी खुशी ये सितारे पार्टी करने का कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने देते। आए दिन आप किसी न किसी सितारे की पार्टी होते हुए देखेंगे लेकिन अधिकतर सितारों की पार्टी साधारण नहीं होती बल्कि इसमें ड्रग्स जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है। बॉलीवुड और ड्रग्स का हमेशा से गहरा नाता रहा है। हाल ही में मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बेटा आर्यन को भी हिरासत में लिया गया है।


रेव पार्टी का हिस्सा बनकर बुरे फंसे ये सितारे

जबसे बॉलीवुड में एनसीबी का पहरा तेज हुआ है तभी से कई सितारे तो काफी सतर्क हो गए हैं और रेव पार्टी से बिलकुल दूर हैं, लेकिन अभी भी कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनकी पार्टीज में ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों का इस्तेमाल हो रहा है। हाल ही में अभिनेत्री हिना पांचाल को एक रेव पार्टी से गिरफ्तार किया गया। वैसे आपको बता दें कि हिना के अलावा पहले भी कई ऐसे कलाकार हैं जो रेव पार्टी में शामिल होकर बुरी तरह फंस चुके हैं। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

विज्ञापन

2 of 6
हिना पांचाल - फोटो : Instagram
हिना पांचाल

हिना पांचाल मराठी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। वह अपने आइटम सॉन्ग 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट' के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बिग बॉस मराठी में भाग लिया था। 2020 में वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरीज 'मुझसे शादी करोगे' की भी प्रतिभागी रही हैं। हाल ही में ड्रग्स केस मामले में 22 लोगों सहित उन्हें गिरफ्तार किया। हिरासत में लिए गए लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी खन्ना - फोटो : Instagram
साक्षी खन्ना

विनोद खन्ना के छोटे बेटे साक्षी खन्ना भी रेव पार्टी में शामिल होने और ड्रग्स लेने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। 27 जून 2011 में मुंबई के पास कर्जत में एक रेव पार्टी में कई लड़के-लड़कियां पकड़े गए थे और इसी पार्टी में साक्षी भी शामिल थे। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी, उनके पिता विनोद खन्ना ने बड़ी मशक्कत करके उन्हें पुलिस से छुड़वाया था। पिछले साल खबरें थीं कि फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' में संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे साक्षी खन्ना ने इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर संन्यास का रास्ता चुन लिया है। साक्षी का नाम अभिनेत्री पूनम पांडेय से भी जुड़ चुका है, उन्हें कई बार पूनम के साथ पार्टीज में देखा गया। 

4 of 6
अपूर्व अग्निहोत्री - फोटो : Instagram
अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा अग्निहोत्री
 

साल 2012 अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा अग्निहोत्री को एक रेव पार्टी में पकड़ा गया था। जिसके बाद इन दोनों की मेडिकल जांच हुई थी। उस जांच में ये सामने आया था कि दोनों ने इस पार्टी में ड्रग्स लिए हैं। हालांकि, दोनों ने बाद में अपनी सफाई देने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह दोषी नहीं हैं और मीडिया में उनके खिलाफ दिखाई जा रही स्टोरीज से उनकी बदनामी हो रही है। अपूर्व ने टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। वो शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' में नजर आए थे, तो वही शिल्पा भी कई टेलीविजन शोज में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जिया मानेक - फोटो : Instagram
जिया मानेक

जिया मानेक को उनके करियर में ख्याति साथ निभाना साथिया में गोपी बहू बनकर मिली। हम आपको बता दें कि देवोलिना से पहले जिया मानेक ने गोपी की भूमिका निभाई थी। हालांकि अपने निजी कारणों के चलते उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। काफी समय के बाद वह जिनी और जुजु में अली असगर के अपोजिट नजर आईं थीं। जिया मानेक को भी साल 2012 में एक रेव पार्टी में पकड़ा गया था। मुंबई के बार में जब पुलिस ने छापा मारा तो जिया पुलिस से बचने के लिए बाहर भाग गई थीं। लेकिन बाहर उन्हें मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। इस मामले पर जिया ने सफाई देते हुए कहा था कि वह वहां हुक्का पीने नहीं गई थीं,  बल्कि अपने परिवार के साथ खाना खाने गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल झावेरी - फोटो : Instagram
कपिल झावेरी

कपिल ने दिल परदेसी हो गया और इश्क-विश्क जैसी फिल्मों में काम किया है। इस अभिनेता को गोवा पुलिस ने रेव पार्टी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। झावेरी ने अपने विला पर रेव पार्टी दी थी जिसमें 23 लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने उनकी इस पार्टी से 9 लाख रुपए के करीब ड्रग्स बरामद किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें