बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी रोमांटिक कहानियों के लिए मशहूर है। यहां पर्दे पर जितनी रोमांटिक कहानी नहीं दिखाई जाती उससे ज्यादा अफेयर के किस्से तो पर्दे के पीछे मिल जाते हैं। इंडस्ट्री में बहुत सी प्रेम कहानियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन सितारों के अफेयर की खूब चर्चा भी हुई थी लेकिन फिर अचानक से उनका ब्रेकअप हो गया और ये सितारे आज किसी और के हमसफर बन चुके हैं।
कभी इन सितारों ने अपने अफेयर से बटोरी थीं सुर्खियां
जहां एक तरफ कुछ कपल्स ऐसे थे जिनके अफेयर और ब्रेकअप की खबरों ने खूब हंगामा मचा दिया था तो वहीं आपको आज कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर की खबरें उस समय तो काफी चर्चा में आईं थीं लेकिन आज बहुत से लोग उन रिश्तों को भूल भी चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों से जिनके अफेयर की खबरें भूल गए सभी।