फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द-ए-बयां: राज कुंद्रा को जमानत मिली तो शिल्पा शेट्टी ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- बुरे तूफान के बाद...

Mon, 20 Sep 2021 11:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर रिलीज करने के आरोप में 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब उन्हें  50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। राज कुंद्रा पिछले दो महीने से जेल में बंद थे। बता दें, 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। 

पति की जमानत के बाद शिल्पा शेट्टी ने किया पोस्ट

राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करती हैं। पति  राज कुंद्रा के घर लौटने के बाद अब शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शाम के वक्त में  इंद्रधनुष की तस्वीर साझा की है। शिल्पा का ये कोट सीधे-सीधे उनकी परिस्थिति की और इशारा कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
तूफान के बाद खूबसूरत चीजे होती हैं

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये जो तस्वीर साझा की है वो एक कोट है। जिसमें कैप्शन में लिखा है, ‘इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं’। निश्चित रूप से ये कहना गलत नहीं होगा कि शिल्पा के लिए आज का दिन बहुत खास है क्योंकि उनकी बहन जहां बिग बॉस ओटीटी खत्म करके लौट आईं हैं तो वहीं राज कुंद्रा भी घर वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वैष्णो मां के दर्शन के लिए गईं थीं शिल्पा

हाल ही में शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं, जहां उन्होंने पैदल चढ़ाई की और माता का आशीर्वाद लिया। इसी दिन मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्टशीट दाखिल की थी। शिल्पा की इस यात्रा को राज की रिहाई से जोड़कर देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
50000 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की अदालत ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी के मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी। जिसमें 43 गवाहों के बयान दर्ज थे। जिसमें शिल्पा का भी बयान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने दिया था बयान

राज से जुड़े मामले में शिल्पा ने अपने बयान में कहा था कि "उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं'।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें