फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद छोड़ दी एक्टिंग, लिस्ट में आमिर खान की सुपरहिट हीरोइन भी शामिल

Thu, 08 Apr 2021 07:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ट्विंकल खन्ना, जेनेलिया डिसूजा, असिन, सोनाली बेंद्रे और भाग्यश्री  - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में आमतौर पर ये माना जाता है कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर समाप्त हो जाता है लेकिन इसमें कुछ अपवाद भी हैं जिन्होंने शादी के बाद भी सफलता हासिल की है। वहीं कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है, जिन्होंने अपने शानदार करियर को छोड़कर शादी के बाद अभिनय से बिल्कुल तौबा कर ली और अपनी शादीशुदा जिंदगी में पूरी तरह से रम गईं।
विज्ञापन

2 of 9
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में रिलीज हुई 'बरसात' फिल्म से की थी। ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी करने के बाद अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना फिल्मों में काम करना छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 9
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे
शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में की थी। उन्होंने साल 2002 में निर्देशक गोल्डी बहल से शादी करके बॉलीवुड की इस फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

4 of 9
असिन - फोटो : सोशल मीडिया
असिन
बॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने आमिर खान के साथ साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'गजनी' से बॉलीवुड करियर में शुरुआत की। असिन ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। असिन की शादी साल 2016 में माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा से होने के बाद उन्होंने फिल्मी करियर छोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 9
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : instagram
जेनेलिया डिसूजा
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की। जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में रितेश देशमुख से शादी करने के बाद फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 9
मीनाक्षी शेषाद्री - फोटो : सोशल मीडिया
मीनाक्षी शेषाद्री
सनी देओल, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म दामिनी के शायद ही कोई भूल सकता है। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री की भूमिका को सभी ने सराहा था। अपने शानदार करियर में कई सफल फिल्में देने के बाद मीनाक्षी ने फिल्मों से तौबा कर लिया और शादी करके अमेरिका में बस गई। 
विज्ञापन

7 of 9
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो
सायरा बानो 60 के दशक की सुपरहिट अदाकारा रह चुकी हैं। उन्होंने 1959 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने दिलीप कुमार से शादी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड से सन्यास ले लिया।

8 of 9
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री 
भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

 
विज्ञापन

9 of 9
नरगिस-सुनील दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस दत्त
नरगिस दत्त अपने समय की सुपरहिट अदाकाराओं में से एक थी। मदर इंडिया में अपने दमदार अभिनय के बाद से उन्हें एक अलग ही पहचान हासिल हुई थी लेकिन सुनिल दत्त से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें