बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं और अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें , वीडियो और विचार भी साझा करते हैं। हालांकि कई बार ये सितारे कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी भी बना लेते हैं। इस लिस्ट में हाल ही में नाम जुड़ा है अभिनेता अमित साध का जिन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने इसे पूरी तरह से नहीं छोड़ा है, लेकिन अब वो यहां कोट्स, तस्वीरें और वीडियो साझा नहीं करेंगे।