फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र के इस पड़ाव में आकर भी कुंवारी हैं ये हसीनाएं, बिना शादी के ही जी रहीं खुशहाल जिंदगी

Thu, 28 Jan 2021 08:39 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तबू और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से सेलेब्स की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। दीपिका-रणवीर, प्रिंयका-निक, विराट- अनुष्का के बाद हाल ही में वरुण नताशा भी शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि अभी भी बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी शादी वाली उम्र आगे बढ़ती जा रही है, लेकिन इन्हें अब तक अपना जीवनसाथी नहीं मिला है। आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बतानें जा रहे हैं जो उम्र में 35 के पार हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कुंवारी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
तब्बू
तब्बू

बॉलीवुड की प्रतिभावान एक्ट्रेस तब्बू ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। फिल्म 'विजयपथ' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली तब्बू ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। उनका नाम किसी वक्त में अजय देवगन के साथ जुड़ा था, लेकिन अजय काजोल से प्यार करते थे इसलिए उन्होंने काजोल से ही शादी कर ली। अब तब्बू 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन सिंगल हैं। फिलहाल वो अपने करियर में बेहतरीन किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
nargis fakhri - फोटो : amar ujala
नरगिस फाखरी

फिल्म 'रॉकस्टार' से लोगों का दिल जीतने वाली नरगिस बॉलीवुड में हिट फिल्में भले ही कम दी हों, लेकिन वो इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 38 साल की हो चुकी हैं और अभी तक सिंगल हैं। एक्टर उदय चोपड़ा के साथ उनकी रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में आई थी, लेकिन कुछ वक्त के बाद दोनों अलग हो गए थे।

4 of 7
Shamita Shetty - फोटो : twitter
शमिता शेट्टी

शरारा... शरारा गाने से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली शमिता शेट्टी भी अभी तक शादी के बंधन से दूर हैं। एक तरफ जहां उनकी बहन शिल्पा शेट्टी शादी के बाद दो बच्चों की मां बन चुकी हैं तो वहीं शमिता का ना अभी कोई ब्वॉयफ्रेंड हैं और ना ही उन्होंने शादी की है। शमिता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं उनके वीडियोज और फोटोज खूब वायरल होते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी रॉय

टीवी की नागिन बनकर हर किसी को अपनी खूबसूरती का दीवाना बनाने वाली मौनी रॉय 35 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो जल्द शादी कर सकती हैं, लेकिन उनकी तरफ से इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मौनी इन दिनों टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47
सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीता है। वो जितनी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं उतनी ही खूबसूरत इंसान हैं। उनका बॉलीवुड करियर भी बहुत शानदार रहा है, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। सुष्मिता का नाम बॉलीवुड के कई एक्टर से जुड़ा लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। उन्होंने दो बच्चियां गोद ली थी जो अब बड़ी हो चुकी हैं। उनका नाम मॉडल रोहमन शॉल के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sakshi tanwar
साक्षी तंवर

छोटे पर्दे पर बहू के रुप में घर-घर फेमस होने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने अभी तक शादी नहीं की है। उनकी उम्र 45 साल हो गई है, लेकिन वो अभी तक सिंगल है। उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया है। साक्षी का कहना है कि जिंदगी जीने के लिए शादी करना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें