फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक बब्बर ने अपने सीने में करवाया मां स्मिता पाटिल के नाम का टैटू, लिखी ये इमोशनल बात

Wed, 28 Apr 2021 07:50 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मिता पाटिल-प्रतीक बब्बर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर अपनी शानदार एक्टिंग से अक्सर फैंस को चौंका देते हैं। साथ ही वह अपने स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक ने इस बार फिर फैंस को अपने टैटू से चौंका दिया है। दरअसल, प्रतीक ने अपनी मां स्मिता पाटिल के नाम का टैटू बनवाया है। इस टैटू की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसे देखकर उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीक बब्बर - फोटो : Instagram
प्रतीक ने जो तस्वीर साझा की है, इसमें वह अपने कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं और सीने पर स्मिता लिखा दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ प्रतीक ने लिखा, 'अपने दिल पर अपनी मां का नाम लिखवा लिया है। प्रतीक ने स्मिता #4ever लिखा है। साथ ही 1955- इनफिनिटी लिखा है। मालूम हो कि स्मिता पाटिल का जन्म साल 1955 में हुआ था। 
 



 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक बब्बर
इस टैटू को लेकर प्रतीक का कहना है, 'मैं हमेशा अपनी मां का नाम टैटू करवाना चाहता था। कई सालों तक मैं इसको लेकर तय नहीं कर पाया था। अब यह सही लग रहा है। उनका नाम बिल्कुल उसी जगह लिखवाया है, जहां होना चाहिए, मेरे दिल पर। 1955 उनके जन्म का साल है और वो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।' स्मिता पाटिल ने राज बब्बर के साथ शादी की थी।
 

4 of 5
स्मिता पाटिल - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
बता दें कि स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से सिनेमा को समृद्ध किया। स्मिता पाटिल का निधन प्रतीक को जन्म देने के कुछ समय बाद ही हो गया था। उनके निधन के बाद प्रतीक का पालन-पोषण उनकी नानी ने किया था। इस बारे में प्रतिक कहते हैं, 'मेरे पिता के पास मेरे लिए टाइम नहीं होता था। सभी लोग मेरी मां की कामयाबी के बारे में मुझे बताते रहते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक बब्बर - फोटो : instagram/_prat
प्रतीक बब्बर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही मधुर भंडारकर की फिल्म इंडिया लॉकडाउन में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक प्रवासी मजदूर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें साल 2020 में लगे लॉकडाउन के बारे में बताया जाएगा। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें