फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 6 एक्ट्रेस ने बाप-बेटे दोनों के साथ फरमाया है इश्क, चौथी का तो हो चुका है तलाक

Tue, 05 Mar 2019 03:31 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sridevi, Hema Malini, Madhuri Dixit - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड फिल्मों का अलग-अलग दौर रहा है। उस अलग दौर में हीरो से लेकर हीरोइन तक की भूमिका में काफी बदलाव देखा गया। इतना बड़ा बदलाव कि ऑन स्क्रीन कई हीरोइनों ने पिता के अलावा बेटे के साथ भी रोमांस किया। इतना ही नहीं इन हीरोइनों की जोड़ी पिता के साथ जितनी हिट रही उतनी ही हिट उनके बेटों के साथ भी रही है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन हीरोइनों के बारे में जो फिल्मों में पिता के अलावा बेटे की भी होरीइन रह चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
sridevi - फोटो : file photo
श्रीदेवी
श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी बेहतरीन एक्टिंग के चर्चे हमेशा जिंदा रहेंगे। श्रीदेवी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंन्द्र की फिल्म ‘नाकाबंदी’ में हीरोइन बनी थी। इसके बाद वह धर्मेंन्द्र के बेटे सनी देओल के साथ 'चालबाज', 'निगाहें' और 'राम अवतार' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। दर्शकों ने श्रीदेवी को धर्मेंन्द्र और सनी देओल दोनों के साथ काफी पसंद किया।
 
विज्ञापन

3 of 7
Hema malini in Kumbh - फोटो : file photo
हेमा मालिनी
सदाबाहर एक्ट्रेस हेमा मालिनी पहली हिंदी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके हीरो राज कपूर थे। वहीं इसके बाद हेमा मालिनी ने राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी कई फिल्मों में रोमांस किया। फिल्म ‘हाथ की सफाई’ में रणधीर कपूर की हीरोइन रहीं तो,‘एक चादर मैली सी’ फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आईं।

4 of 7
madhuri dixit - फोटो : file photo
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘दयावान’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर विनोद खन्ना नजर आए थे। अपनी पहली फिल्म में ही माधुरी दीक्षित ने विनोद खन्ना के साथ बोल्ड सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वह विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘मोहब्बत’ में इश्क फरमाती नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 7
amrita singh - फोटो : file photo
अमृता सिंह
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में से एक अमृता सिंह ने भी फिल्मों में बाप-बेटे के साथ रोमांस फरमाया है। उन्होंने फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक्टर सनी देओल के साथ नजर आई, लेकिन इसके बाद शायद अमृता सिंह को भी नहीं पता होगा कि सनी देओल की हीरोइन बनने के बाद उन्हें सनी के पिता धर्मेंद्र की हीरोइन बनने का मौका मिलेगा। जी हां फिल्म 'बेताब' के बाद अमृता सिंह फिल्म ‘सच्चाई की ताकत’ में धर्मेंद्र की हीरोइन बनी।
विज्ञापन

6 of 7
Dimple Kapadia - फोटो : file photo
डिम्पल कपाड़िया
डिम्पल कपाड़िया भी बाप-बेटे की हीरोइन बन चुकी हैं। वह तो धर्मेंद्र और सनी देओल के अलावा विनोद और अक्षय खन्ना की भी हीरोइन बन चुकी हैं। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ 'बंटवारा' और 'शहजादे' जैसी फिल्मों में काम किया तो सनी देओल के साथ 'नरसिम्हा', 'मंजिल मंजिल','अर्जुन', 'गुनाह', 'आग का गोला' जैसी फिल्मों में साथ नजर आईं। वहीं बात करें विनोद खन्ना की तो डिम्पल कपाड़िया और विनोद खन्ना की जोड़ी 'खून का कर्ज' और 'इंसाफ' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। फिल्म ‘दिल चाहता है’ में डिम्पल कपाड़िया और अक्षय खन्ना की लव कैमेस्ट्री देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jaya Prada - फोटो : news18
जया प्रदा
एक्टर ने नेता बनी जया प्रदा ने भी ऑन स्क्रीन पिता और बेटे के साथ रोमांस किया है। वह धर्मेंद्र के साथ फरिश्ते, शहज़ादे, न्यायदाता गंगा तेरे देश में, कुंदन, ऐलान-ए-जंग, मर्दों वाली बात, कयामत जैसी कई फिल्मों में उनकी हीरोइन बनी तो धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ वीरता और ज़बरदस्त में नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें