बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का सपना लिए कई कलाकार यहां अपनी किस्मत आजमाते हैं। इंडस्ट्री में आने वाले इन कलाकारों में से कई सितारे ऐसे होते हैं जिनका फिल्मी बैकग्राउंड से कुछ लेना नहीं होता। वहीं, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें एक्टिंग और इंडस्ट्री में नाम विरासत में मिला। लेकिन विरासत में मिली एक्टिंग के बाद भी कई अभिनेता ऐसे हैं, जो बॉलीवुड में अपने पिता जिनता ना नाम कमा पाए और ना काम कर पाए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मी कलाकारों के बारे में जिन्हें इंडस्ट्री में नहीं मिल पाई अपने पिता जिनती सफलता-
तुषार कपूर
अभिनेता जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन तुषार कभी अपने पिता जितेंद्र की तरह स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। तुषार को बहुत कम फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता देखा गया। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के चलते अब तुषार कपूर फिल्मों में साइड रोल करते दिखाई देते हैं।