फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन एक्शन फिल्मों पर 2021 में रहेगी दर्शकों की नजर, 'दबंग' सितारों से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी 'धाकड़'

Tue, 09 Feb 2021 06:43 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अदाकारा कंगना रणौत इन दिनों कई मोर्चों पर एक साथ अकेले ही मुकाबला करने में जुटी हैं। ट्विटर पर अपने बयानों से तकरीबन रोज ही हलचल मचाए रखने वाली कंगना की फिल्म 'धाकड़' इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म है। रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ के अलावा किसी नायिका के शीर्ष किरदार वाली एक्शन फिल्म हिंदी सिनेमा में अरसे से लोगों ने हिट होते देखी नहीं है। ऐसे में इस साल  दूसरी एक्शन फिल्मों से भी इसका तगड़ा मुकाबला होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि इस साल सिनेमाघरों में कौन सी फिल्में एक्शन का वादा करके आने वाली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dhaakad - फोटो : amar ujala
धाकड़
कंगना की भारी भरकम मशीनगन लिए एकदम भैरवी अंदाज में नजर आ रही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को समझ आया कि इस  बार कंगना किसी से हार मानने वाली नहीं हैं। फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के दौरान ली गई इन तस्वीरों में आस-पास जलती हुई गाड़ियों को भी दिखाया गया है। इन तस्वीरों को देख कर एक बात का अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।
विज्ञापन

3 of 10
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी की कॉप यूनीवर्स की चौथी फिल्म 'सूर्यवंशी' को कोरोना संक्रमण की वजह से स्थगित कर दिया गया था। रोहित शेट्टी की यह कॉप फिल्म एक्शन और हाई ड्रामे से भरपूर रहने वाली है। अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ की यह फिल्म इसी साल 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में हैं, हालांकि फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अभी तक इसकी कोई तारीख घोषित नहीं की है।

4 of 10
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai
राधेःयोर मोस्ट वांटेड भाई
सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' उनकी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर हिट रही फिल्म 'वांटेड' की तरह ही बन रही है। सलमान खान की इस फिल्म को साउथ कोरियन फिल्म 'वेटेरन' का रिमेक माना जा रहा है। 2009 में आई सलमान की फिल्म वांटेड' सुपरहिट रही थी। फिल्म में सलमान, दिशा पटानी के साथ नजर आने वाले हैं। कॉरियोग्राफर से डायरेक्टर बने प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, रणदीप हुडा और जरिना वहाब भी नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 10
सत्यमेव जयते 2
सत्यमेव जयते 2
जॉन अब्राहम भी अपनी सिक्वेल फिल्म 'सत्यमेव जयते-2' को ईद के मौके पर ही बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में हैं। जिसकी वजह से इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के साथ एक टकराव की स्थिति देखने को मिल सकती है। जॉन अब्राहम की इस फिल्म को मिलाप जावेरी निर्देशित करेंगे। "तन मन धन से बढ़ कर जन मन गण" और "जिस देश की मैया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है" जैसे भारी भरकम राष्ट्रवादी डॉयलॉग से सजी यह फिल्म 14 मई 2021 को सिनेमाघरों में लांच होगी।
विज्ञापन

6 of 10
पठान - फोटो : फिल्म पोस्टर
पठान
जीरो की असफलता के बाद फिल्मों से कुछ दिन दूर रहने के बाद किंग खान अपनी अगली फिल्म 'पठान' से वापसी करने में जुटे हैं। इस फिल्म में दिपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। सिद्धार्थ आनन्द के निर्देशन बनने वाली इस फिल्म की कहानी के बारे में तो ज्यादा जानकारी सामने नही आई है। लेकिन, हाल ही में दुबई की सड़कों और बुर्ज खलिफा पर शूटिंग की तस्वीरों ने दर्शकों को और रोमांचित कर दिया है। शाहरूख खान के इस फिल्म के लिए अपनाए गए लुक की चर्चा इन दिनों बहुत हो रही है। फिल्म के इसी साल दिवाली पर रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
R R R - फोटो : फिल्म पोस्टर
आर आर आर
‘बाहुबली’ से ख्याति बटोरने वाले निर्देशक एस एस राजमौली की अगली फिल्म 'आर आर आर' (रूद्रम रणम रूधिरम) भी इसी साल सिनेमाघरों पर छाने वाली है। यह फिल्म 13 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में क्रांतिकारी अल्लुरी सिताराम राजू और कोमाराम भीम के किरदारों को राम चरण और जूनियर एन टी आर निभाएंगे। अल्लुरी सिताराम राजू ने 1882 के मद्रास वन कानून के खिलाफ आदिवासी समूह के साथ विद्रोह कर दिया था, यह कानून जंगलों पर निर्भर रहने वाले जनजाति समूहों पर वनों के उपयोग और जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए लाया गया था।

8 of 10
kgf
केजीएफः चैप्टर 2
यश की चर्चित फिल्म 'केजीएफ' का सीक्वेल 'केजीएफःचैप्टर 2' भी 16 जुलाई को बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में है। केजीएफ के रॉकी की ऐतिहासिक ड्रामे और एक्शन से भरपूर कहानी दोबारा कोलार कोल फील्ड जाने वाली है। इस फिल्म में रवीना टंडन एक पॉलिटिशियन के रूप में नजर आएंगी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म नें अपने टीजर के यूट्यूब पर लांच के साथ ही सबसे अधिक देखे जाने वाले टीजर का खिताब अपने नाम कर लिया हैं।
 

9 of 10
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 9 - फोटो : सोशल मीडिया
फास्ट एंड फ्यूरियस-9
फास्ट एंड फ्यूरियस सिरीज की नौवी कड़ी जल्द लौट रही है। यह फिल्म कई मायनों में दमदार होने वाली है। इस फिल्म में विन डीजल एंड टीम की धांसू टक्कर डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन रह चुके जॉन सीना से होने वाली है। एक्शन, थ्रिलर, रफ्तार और एडवेंचर से भरपूर इस चर्चित सीरीज ने अब तक की एक्शन फिल्मों की लिस्ट में एक अलग पहचान बनाई है। जस्टिन लिन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। यह फिल्म 22 मई 2021 को विश्वभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन

10 of 10
ब्लैक विडो - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक विडो
मार्वल यूनिवर्स की फीमेल सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक विडो' मई 2020 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी के मद्देनजर इसकी रिलीज की तारीख को बढ़ा दिया गया था। अब यह फिल्म  7 मई 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट के आगे बढ़ने की वजह से मार्वल की अन्य आगे आने वाली फिल्मों के रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें