शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही हैं। 48 साल की हो चुकी शिल्पा शेट्टी इस सीरीज के ट्रेलर में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रही हैं। उनके हाव भाव तो फिलहाल कुछ खास नहीं दिखे हैं लेकिन शिल्पा शेट्टी कहती हैं, 'मैं काफी समय से रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाह रही थी, अब उनके साथ काम करने का मौका मिला। बहुत ही अच्छी कहानी लिखी गई है। पुलिस की भूमिका निभा कर बहुत खुश हूं।' यह सीरीज 19 जनवरी 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने जा रही है।