फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Vaccine War: पर्दे पर फ्लॉप द वैक्सीन वॉर बढ़ाएगी ऑस्कर लाइब्रेरी की शोभा, खुशी से झूमे विवेक अग्निहोत्री

Thu, 12 Oct 2023 11:22 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द वैक्सीन वॉर' पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई है, लेकिन यह जल्द ही ऑस्कर लाइब्रेरी की शोभा बढ़ाने वाली है। विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
द कश्मीर फाइल्स-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मूवी की तारीफ करते नजर आए थे। यह फिल्म महामारी के दौरान वैक्सीन के निर्माण को लेकर हुए संघर्ष को दर्शाती है। इसकी चर्चा चारों ओर है। वहीं, अब 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसका सीधा संबंध ऑस्कर लाइब्रेरी से है। 
विज्ञापन

2 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी अभिनीत फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' भले ही कारोबार के मामले में ढीली रही है, लेकिन चर्चा के मामले में यह नंबर 1 पर है। फिल्म की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। इसी कड़ी में खबर आई है कि अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी ने अपने प्रतिष्ठित कोर कलेक्शन का स्थायी हिस्सा बनने के लिए 'द वैक्सीन वॉर' की पटकथा की एक प्रति प्राप्त करने में गहरी रुचि व्यक्त की है। यह प्रतिष्ठित संग्रह सिनेमाई सामग्री का खजाना है, जो विशेष रूप से पुस्तकालय के वाचनालय में अध्ययन के लिए उपलब्ध कराया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
नवीनतम घटनाक्रम में, विवेक अग्निहोत्री निर्देशित इस फिल्म को अकादमी ने अपनी लाइब्रेरी के लिए आमंत्रित किया है। खबर का खुलासा करते हुए, फिल्म निर्माता ने एक्स पर साझा किया, 'मुझे गर्व है कि द वैक्सीन वॉर की स्क्रिप्ट को लाइब्रेरी द्वारा अकादमी कलेक्शंस में आमंत्रित और स्वीकार किया गया है।' विवेक अग्निहोत्री ने आगे जोड़ा, 'मुझे खुशी है कि सैकड़ों वर्षों तक अधिक से अधिक गंभीर लोग भारतीय सुपरहीरो की इस महान कहानी को पढ़ेंगे।'

Ratna Pathak: रत्ना ने की वहीदा रहमान की वकालत, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पर तंज कस इंडस्ट्री को दिखाया आईना

4 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री ने अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज से प्राप्त ईमेल का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें कहा गया था कि वे लाइब्रेरी के स्थायी मुख्य संग्रह के लिए 'द वैक्सीन वॉर' की पटकथा की एक प्रति प्राप्त करने में रुचि रखते हैं। 'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, राइमा सेन, पल्लवी जोशी और सप्तमी गौड़ा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म चिकित्सा बिरादरी और वैज्ञानिकों के समर्पण को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने महामारी के बीच सात महीने की अवधि के भीतर कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन विकसित की। यह भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव की पुस्तक 'गोइंग वायरल' पर आधारित है।

Bigg Boss 17: 'कहानी घर घर की' यह हसीना लेंगी बिग बॉस में एंट्री, मचेगा तहलका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोजेक्ट के बारे में बोलते हुए, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया था, 'जब द कश्मीर फाइल्स को कोविड लॉकडाउन के दौरान स्थगित कर दिया गया था, तो मैंने इस पर शोध करना शुरू कर दिया। फिर हमने आईसीएमआर और एनआईवी के वैज्ञानिकों के साथ शोध करना शुरू किया, जिन्होंने वैक्सीन बनाई। उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी जबरदस्त थी और शोध के दौरान हमें समझ आया कि कैसे इन वैज्ञानिकों ने न केवल विदेशी एजेंसियों बल्कि हमारे अपने लोगों द्वारा भारत के खिलाफ छेड़े गए युद्ध को लड़ा। फिर भी, हमने सबसे तेज, सबसे सस्ता और सबसे सुरक्षित टीका बनाकर महाशक्तियों के खिलाफ जीत हासिल की। मैंने सोचा कि यह कहानी जरूर बताई जानी चाहिए ताकि हर भारतीय अपने देश पर गर्व महसूस कर सके।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें