फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी मोहब्बतः ये अभिनेत्री थी देव आनंद का पहला प्यार, नाकाम हुई मोहब्बत तो फूट फूट कर रोए

Sat, 15 May 2021 03:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
देव आनंद, सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है लेकिन मुकम्मल हो जाए ये जरूरी नहीं है। पर्दे पर आपने कितनी ही ऐसी अधूरी मोहब्बत की दास्तां देखी होगी जहां दो प्यार करने वाले दिल किसी ना किसी वजह से मिल नहीं पाए। हालांकि बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे भी रहे जिनकी निजी जिंदगी में उनकी मोहब्बत अधूरी रह गई थी। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देव आनंद का नाम भी उन आशिकों की सूचि में लिया जाता है जिन्होंने अधूरे प्यार का दर्द सहा था। पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभाने वाले देव आनंद असल जिंदगी में भी किसी के प्यार के दीवाने हो गए थे।देव आनंद को बॉलीवुड का मोस्ट रोमांटिक एवरग्रीन एक्टर कहा गया था। पर्दे पर उनके अभिनय का अंदाज बेहद अनोखा था। वहीं उनके गुड लुक्स पर तो लड़कियां मर मिटती थीं। अपने करियर के शुरूआत में देव आनंद फल्मों में धोती कुर्ता पहनते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ उन्होंने पैंट-शर्ट पहनना शुरू कर दिया। गले में स्कॉर्फ बांधे देव आनंद जब हल्की सी मुस्कराहट के साथ अपने डायलॉग बोलते तो फैंस उनके अभिनय के मुरीद हो जाते।
विज्ञापन

2 of 6
सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अपनी अदाओं से हर किसी का दिल लूट लेने वाले देव आनंद का दिल आया था अभिनेत्री सुरैया पर। सुरैया का पुरा नाम सुरैया जमाल शेख था। वो एक मशहूर अदाकारा होने के साथ साथ अच्छी गायिका भी थीं। उनकी खूबसूरती के भी लाखों दीवाने थे। मरीन ड्राइव के पास उनके घर कृष्णा महल के बाहर उन दिनों फैंस की लाइन लगी रहती थी। सुरैया 1943 में आई फिल्म 'इशारा' के चलते रातों रात स्टार बन गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
देव आनंद - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
1940 के वक्त जब देव आनंद फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे थे तब सुरैया की गिनती एक मशहूर अदाकारा के रूप में होती थी। देव और सुरैया की मुलाकात फिल्म 'विद्या के सेट पर हुई थी। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म के दौरान दोनों बेहद करीब आ गए थे। उनके बारे में बात करते हुए देव आनंद ने कहा था कि, 'मैं उनके दोस्ताना व्यवहार से प्रभावित था। मुझे उनसे प्यार हो गया था और ये मेरा पहला प्यार था। हम दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे'।

4 of 6
सुरैया, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
सुरैया और देव आनंद की मोहब्बत परवान चढ़ी तो उन्होंने शादी करने का मन बना लिया था। हालांकि सुरैया का परिवार इस रिश्ते के बेहद खिलाफ था। सुरैया की मां तो देव आनंद के साथ फिर भी सलीके से पेश आती थीं, लेकिन उनकी नानी देव आनंद का चेहरा भी पसंद नहीं करती थीं। सुरैया की नानी नहीं चाहती थीं कि सुरैया का रिश्ता एक हिंदू लड़के से हो।
विज्ञापन

5 of 6
देव आनंद - फोटो : twitter: @CinemAajKal
देव आनंद ने बताया था कि, 'सुरैया मेरा पहला प्यार थीं और मैं उसके लिए रोया भी'। एक बार देव आनंद ने सुरैया से मिलने के लिए उनके घर फोन लगाया तो फोन मां ने उठा लिया। वो उनकी मोहब्बत की तड़प को समझती थीं इसलिए मिलने की इजाजत दे दी। देव आनंद और सुरैया जब घर की छत पर मिले तो एक दूसरे के सीने से लिपट कर रोने लगे। वो उनकी आखिरी मुलाकात थी। वो शादी करना चाहते थे, लेकिन सुरैया अपने नानी और मजहब के खिलाफ जाकर शादी नहीं कर पाईं। उस वक्त देव आनंद का दिल बुरी तरह से टूट गया और वो अपने भाई के कंधे पर सिर रखकर खूब रोए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देव आनंद - फोटो : social media
देव आनंद सुरैया के प्यार को दिल के किसी कोने में दबाकर अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के प्यार में पड़ गए। देव के अंदर दोबारा प्यार को खोने की हिम्मत नहीं थी इसलिए उन्होंने जल्दी से कल्पना से शादी कर ली। हालांकि सुरैया ताउम्र कुंवारी रहीं। कहते हैं कि जब सुरैया ने देव आनंद के पास लौटने का फैसला किया तब तक देर हो चुकी थी। देव आनंद शादी कर चुके थे। इसके बाद 31 जनवरी 2004 में सुरैया इस दुनिया से चली गईं वहीं 3 दिसंबर 2011 को देव आनंद ने भी हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें