फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: विद्या बालन के ऑनस्क्रीन पति को हुई थी जेल, इस एक घटना ने तबाह कर दिया पूरा करियर

Sun, 13 Jun 2021 05:58 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म भूल भुलैया का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ऐसे तमाम स्टार्स हैं, जो अपने अभिनय को लेकर चर्चा में खूब रहें। इसके साथ ही अपने कुछ विवादों या आरोपों के चलते भी सुर्खियों में छाए रहे। कई बार ऐसा देखा गया है कि जब भी स्टार्स विवादों में घिरते हैं तो उनका करियर डूब जाता है। बेहद कम ऐसा होता है कि उनका करियर लगातार आसमान की बुलंदियों को छूता रहे। ऐसे ही एक अभिनेता की बात हम आज करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए ही फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। सिनेमा जगत से दूर हो चुके इस सितारे का नाम है शाइनी आहूजा। एक्टर शाइनी आहूजा आपको खूब याद होंगे। शाइनी ने अक्षय कुमार, विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह संग फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर एक घटना हुई और अभिनेता इंडस्ट्री से दूर हो गए।

पहली फिल्म के लिए मिला था फिल्मफेयर
शाइनी आहूजा का जन्म 15 मई 1975 को देहरादून में हुआ था। शाइनी आहूजा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से शाइनी बॉलीवुड में छा गए। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला। इसके बाद शाइनी के खाते में हिट फिल्मों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

2 of 5
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म के बाद शाइनी आहूजा ने कई फिल्मों में काम किया। साल 2006 में उन्होंने फिल्म गैंगस्टर में काम किया और इससे उन्हें पहचान मिली। इसी साल फिल्म फना और वो लम्हें में भी शाइनी नजर आए। शाइनी का करियर ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा था। उनके पास अच्छी फिल्मों के ऑफर्स आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म भूल भुलैया का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2007 में उन्होंने फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो और भूल भुलैया में काम किया। भूल भुलैया में उन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन के ऑनस्क्रीन पति और अक्षय कुमार के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने खोया-खोया चांद में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। इस फिल्म के लिए उन्हें 'कलाकार अवॉर्ड' मिला था।

4 of 5
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी करियर में मिल रही कामयाबियों के बीच शाइनी को लेकर एक ऐसी खबर आई जिससे इंडस्ट्री हिल गई। साल 2009 में शाइनी की नौकरानी ने ही उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उस वक्त इस मामले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। इस केस में शाइनी आहूजा को सात साल की सजा सुनाई गई हालांकि 2011 में वो बेल पर रिहा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शाइनी ने साल 2012 में फिल्म घोस्ट से वापसी की, लेकिन फिल्म को दर्शकों से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद शाइनी फिर करीब दो साल तक कहीं नजर नहीं आए। फिर साल 2015 में उन्होंने एक बार फिर वापसी की। वो निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म वेलमक बैक में दिखाई दिए। लेकिन यह रोल इतना छोटा था कि शाइनी पर लोग ध्यान ही नहीं दे पाए। उसके बाद फिर बड़े पर्दे से गायब ही हैं। अभी शाइनी आहूजा के पास कोई फिल्म नहीं है और फिर से बॉलीवुड में कदम जमाने के लिए काम की तलाश कर रहे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो शाइनी आहूजा ने साल 2007 में अनुपमा आहूजा से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आर्शिया आहूजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें