बॉलीवुड में ऐसे तमाम स्टार्स हैं, जो अपने अभिनय को लेकर चर्चा में खूब रहें। इसके साथ ही अपने कुछ विवादों या आरोपों के चलते भी सुर्खियों में छाए रहे। कई बार ऐसा देखा गया है कि जब भी स्टार्स विवादों में घिरते हैं तो उनका करियर डूब जाता है। बेहद कम ऐसा होता है कि उनका करियर लगातार आसमान की बुलंदियों को छूता रहे। ऐसे ही एक अभिनेता की बात हम आज करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए ही फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। सिनेमा जगत से दूर हो चुके इस सितारे का नाम है शाइनी आहूजा। एक्टर शाइनी आहूजा आपको खूब याद होंगे। शाइनी ने अक्षय कुमार, विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह संग फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर एक घटना हुई और अभिनेता इंडस्ट्री से दूर हो गए।
पहली फिल्म के लिए मिला था फिल्मफेयर
शाइनी आहूजा का जन्म 15 मई 1975 को देहरादून में हुआ था। शाइनी आहूजा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से शाइनी बॉलीवुड में छा गए। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला। इसके बाद शाइनी के खाते में हिट फिल्मों की लाइन लग गई।