पश्चिम बंगाल में फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर लगे बैन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हटाए जाने के आदेश के कई दिनों बाद भी राज्य के ज्यादातर थिएटर्स में इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं हो रही है। बता दें कि बंगाल में ममता सरकार ने इस फिल्म पर रोक लगा दी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को यह बैन हटा दिया। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को कई दिन बीतने के बाद भी राज्य में अदा शर्मा अभिनीत इस फिल्म की व्यवस्थित स्क्रीनिंग नहीं हो पा रही है। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...