हाल ही में कुछ समय पहले सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में 32 हजार लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिनको लव जिहाद के चंगुल में फंसाने के बाद उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना दिया गया। इस फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से इसपर विवाद चल रहा है। सत्तासीन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट-कांग्रेस इसपर रोक लगाने की मांग की थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।