फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 25 साल बाद हाथ मिलाने जा रहे करण जौहर-सलमान, 'टाइगर 3' के बाद शुरू करेंगे काम

Tue, 02 May 2023 11:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 1998 में आई करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सलमान खान ने कैमियो रोल किया था। इस बात को करीब 25 साल गुजर गए हैं और तब से इन दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है। अब काफी दिनों से ऐसी खबरें हैं कि एक बार फिर ये जोड़ी हाथ मिलाने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने एक फिल्म के लिए सलमान खान से बात की है। दरअसल, उन्होंने बीते वर्ष अक्तूबर में सलमान खान को अप्रोच किया था। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पिता और पुत्री के रिश्ते पर आधारित थी। इसके लिए सलमान और करण जौहर के बीच दो बार मीटिंग भी हो चुकी है। हालांकि, इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला, क्योंकि सलमान खान उस वक्त कोई ह्यूमन ड्रामा फिल्म करने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने करण जौहर से किसी और अच्छे प्रोजेक्ट की गुजारिश की।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
खबरों के मुताबिक इस साल जनवरी में करण जौहर फिल्म 'शेरशाह' के निर्देशक विष्णुवर्धन के साथ एक और फिल्म लेकर सलमान खान के पास पहुंचे। इस सिलसिले में इनके बीच कई मुलाकाते हुईं और तीनों ने फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। हालांकि, फिलहाल लिखित तौर पर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि तीनों मिलकर काम करने लिए योजना बना रहे हैं। 
Devika: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस थीं देविका, ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देकर इंडस्ट्री में मचाया था तहलका

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले दावा तो यह भी किया गया कि यह फिल्म 2024 में ईद पर रिलीज होगी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह ईद के मौके पर रिलीज नहीं की जाएगी। अगर सलमान फिल्म के लिए रजामंदी दे देते हैं तो दो-तीन महीने में इसका प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग वर्क पूरा किया जाएगा। इसके बाद इस साल नवंबर तक इसकी शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म पर काम व्यापक स्तर पर होगा तो अभी इसकी रिलीज डेट पर बात करना जल्दबाजी होगी।
Satyajit Ray: फिल्म बनाने का ऐसे आया था आइडिया, सत्यजीत रे ने निर्माण के लिए बेच दिए थे पत्नी के गहने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इस फिल्म की सबसे खास बात है कि इसमें पठान के रूप में शाहरुख खान का कैमियो है। कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक 'टाइगर 3' का काम पूरा करने के बाद ही सलमान, करण जौहर की फिल्म पर विचार करेंगे।
Apurva Asrani: समलैंगिक विवाह का समर्थन करने पर अपूर्व असरानी ने कंगना को दिया धन्यवाद, ट्वीट कर लिखी यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें