इस साल की सफलतम फिल्म में से 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों फिर से चर्चाओं में बनी हुई हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर इस्राइली फिल्मकार नादव लापिड की टिप्पणी के बाद बहस छिड़ी हुई है। देश से लेकर विदेश तक सभी ने नादव लापिड का जमकर विरोध किया है, खुद इस्राइली राजदूत अपने देश के फिल्मकार की टिप्पणी को शर्मनाक बता चुके हैं। इतना ही नहीं लापिड के देश के राजदूत ही सार्वजनिक तौर पर उनकी आलोचना भी कर चुके हैं। जहां इस विरोध के बीच सुदिप्तो सेन ने नादव लापिड के बयान को व्यक्तिगत बताया था, वहीं अब दावा किया जा रहा है कि लापिड के समर्थन में तीन और आईएफएफआई जूरी मेंबर भी सामने आए थे।