फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में 11 मार्च को रिलीज हुई थी और महज तीन दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जिन्होंने इस फिल्म में 1990 में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया है। ये फिल्म देशभर में पसंद की जा रही है। इतना ही नहीं, कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। वहीं, अब खबर आई है कि मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों को 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए अवकाश दिया जाएगा।