Pallavi Joshi and vivek agnihotri
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक और पल्लवी की मुलाकात एक कॉन्सर्ट में हुई थी, पहली मुलाकात में पल्लवी को विवेक काफी एरोगेंट लगे थे। हालांकि, दोनों एक दूसरे के काम की काफी इज्जत करते थे। एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने पल्लवी संग पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था- हम 90 के दशक में एक रॉक कॉन्सर्ट में मिले थे। हम पहले से एक दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन एक बात हम दोनों में कॉमन थी, वो ये कि उस कॉन्सर्ट में हम दोनों ही बोर हो गए थे।